MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 9 जुलाई 2021 राशिफल: तुला राशि वालों के काम में होगा बदलाव, वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में मिल सकती है सफलता

9 जुलाई 2021 राशिफल: तुला राशि वालों के काम में होगा बदलाव, वृश्चिक राशि वालों को बिजनेस में मिल सकती है सफलता

उज्जैन. 9 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इसे हलहारिणी अमावस्या कहते हैं। इस दिन सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा, जो दिन भर रहेगा। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Jul 08 2021, 06:05 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष
फायदा- आज ऑफिस में सभी आपकी तारीफ करेंगे। अधिकारी भी आपसे खुश रहेंगे। तरक्की के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार के किसी बुजुर्ग की तबियत खराब हो सकती है। पैसों का नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- सरस्वती कवच का पाठ करें।
 

212
Asianet Image

वृष
फायदा- किसी पुराने विवाद का निपटारा आज हो सकता है। पैसों की आवक बनी रहेगी। अधिकारियों को सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर भाइयों में विवाद हो सकता है। किसी कानूनी मामले में फंस सकते हैं। खुद पर नियंत्रण रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- घर की पहली रोटी गाय को खिलाएं।
 

312
Asianet Image

मिथुन
फायदा- नौकरी में कोई बड़ा पद मिल सकता है। अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है।
नुकसान- पत्नी या प्रेमी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। संतान की चिंता सताएगी।
उपाय- महामृत्युंजय मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करें।
 

412
Asianet Image

कर्क
फायदा- आज दिन अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन की बात कहने का अवसर मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा।
नुकसान- प्रेम प्रसंग के कारण परिवार मतभेद हो सकता है। माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। पत्नी से विवाद हो सकता है
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर घर से निकलें।
 

512
Asianet Image

सिंह
फायदा- संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।
नुकसान- संपत्ति को लेकर कोई धोखेबाजी कर सकता है। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें।
उपाय- सुबह भगवान श्रीगणेश के दर्शन के बाद ही घर से निकलें।

612
Asianet Image

कन्या
फायदा- आज संतान को लेकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है।
नुकसान- खर्च अधिक होने से मन में बैचेनी रहेगी। खाने-पीने को लेकर सावधानी रखें। ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- भगवान शिव को बिल्व पत्र चढ़ाएं।

712
Asianet Image

तुला
फायदा- कामकाज में अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं।
नुकसान- बिना मांगे किसी को सलाह न दें। किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

 

812
Asianet Image

वृश्चिक
फायदा- नया घर खरीद सकते हैं। बच्चों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। बिजनेस में सफलता के योग बन रहे हैं।
नुकसान- किसी की बातों में न आएं। कोई आपके सीधेपन का फायदा उठा सकता है। साझेदारी से जुड़े मामले में सावधानी रखें।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

912
Asianet Image

धनु
फायदा- अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। पार्टटाइम कोई दूसरा काम भी कर सकते हैं। दोस्तों का साथ मिलेगा।
नुकसान- पति-पत्नी में किसी बात पर विवाद हो सकता है। संतान के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। मन बैचेन रहेगा।
उपाय- गरीब महिलाओं को वस्त्रों और भोजन का दान करें।
 

1012
Asianet Image

मकर
फायदा- यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए दिन ठीक है।
उपाय- बारिश के कारण बीमार हो सकते हैं। अनावश्यक खर्च हो सकता है। अचानक कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है।
उपाय- गणपतिजी के मंत्रों का जाप करें।
 

1112
Asianet Image

कुंभ
फायदा- पैसों से जुड़े मामले में सफलता मिलेगी। नई संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- कोई पुराना दुश्मन सामने आ सकता है। किसी पर ज्यादा भरोसा न करें। कोई अपना ही धोखा दे सकता है।
उपाय- हनुमान के मंदिर में सिंदूर और चमेली का तेल दान करें।
 

1212
Asianet Image

मीन
फायदा- बिजनेस को लेकर यात्रा हो सकती है, उसमें सफलता मिलेगी। परिवार में सभी आपकी तरक्की से खुश होंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा।
नुकसान- अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। मौसमी बीमारियों हो सकती है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय- मां काली की पूजा आपकी परेशानियां दूर करेंगी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories