MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 4 जुलाई 2021 राशिफल: कुंभ राशि वालों का बढ़ सकता है खर्च, सुलझ सकती है मीन राशि वालों की पुरानी समस्या

4 जुलाई 2021 राशिफल: कुंभ राशि वालों का बढ़ सकता है खर्च, सुलझ सकती है मीन राशि वालों की पुरानी समस्या

उज्जैन. 4 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय अश्विनी नक्षत्र में होगा, जो सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। रविवार को पहले अश्विनी नक्षत्र होने से आनंद नाम का शुभ योग और उसके बाद भरणी नक्षत्र होने से कालदण्ड नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…  
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 03 2021, 06:26 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

मेष 
फायदा- आज नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को सितारो का साथ मिलेगा। नया काम शुरू हो सकता है। नई जिम्मेदारी भी आज आपको मिल जाएगी। 
नुकसान- जल्दबाजी के कारण आपके काम भी  बिगड़ सकते हैं। कुछ मामलों में मेहनत के हिसाब से फल नहीं मिल पाएगा। फालतू खर्चा भी ज्यादा हो सकता है। 
उपाय - हनुमान जी के दर्शन करें।
 

212
Asianet Image

वृष 
फायदा- बिजनेस में कुछ सौदे आपके फेवर में हो सकते हैं। अचानक कोई अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में जरूरी सुधार हो सकते हैं। 
नुकसान- जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। किसी से विवाद हो सकता है। 
उपाय - गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं।

 

312
Asianet Image

मिथुन 
फायदा- पुराने अधूरे काम निपटने के योग हैं। कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा। महिला सहयोगियों से फायदा हो सकता है। पार्टनर से सुख और प्रेम मिलेगा। 
नुकसान- पैसा उधार देने से आपको बचना होगा। पैसों के कुछ मामले सुलझाने का दबाव आप पर रहेगा। आपके मन में किसी तरह की चिंता या डर रहेगा। 
उपाय- ऊं गं गणपतयै नम: मंत्र बोलकर घर से निकलें।
 

412
Asianet Image

कर्क 
फायदा- पैसों के क्षेत्र में नए और अच्छे मौके आपको मिल सकते हैं। टैक्स और अन्य पैसों से संबंधित मामले भी  सुलझ सकते हैं। नया और जरूरी काम शुरू हो सकता है। 
नुकसान- रिश्तों के प्रस्ताव पर कोई फैसला न करें। मानसिक तौर पर अस्त-व्यस्त रह सकते हैं। किसी जोखिम भरे मामले में आप गलती कर सकते हैं। 
उपाय- भगवान राम या विष्णु जी के मंदिर में चंदन चढ़ाएं।

512
Asianet Image

सिंह 
फायदा- रोजमर्रा के काम निपट जाएंगे। कॉन्फिडेंस के साथ जो भी करेंगे, उसमें सफल हो जाएंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 
नुकसान- आप दूसरों की मदद लेने के झंझट में न पड़ें। आपको सावधान रहना होगा। फालतू विवाद में उलझने से पैसा और समय खराब हो सकता है। 
उपाय - सूर्य को जल चढ़ाएं।
 

612
Asianet Image

कन्या 
फायदा- आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे हो जाएंगे। लंबे समय से चल रही रुकावटें खत्म होने के योग बन रहे हैं। आपकी योजनाएं भी पूरी हो जाएंगी। 
नुकसान- आज आपको मेहनत का फल कम ही मिल पाएगा। आपके कामकाज में देरी हो सकती है। ज्यादा ही जोश में आने से सोचे हुए कामों में रुकावटें आ सकती हैं। 
उपाय- हनुमान जी को फल चढ़ाएं।

 

712
Asianet Image

तुला  
फायदा- नए दोस्त बनाने का मौका आपको मिल सकता है। शांति से विचार करके ही कोई बड़ा फैसला लें। आपको सफलता जरूर मिलेगी।
नुकसान - माता को भी आपकी वजह से परेशानी हो सकती है। काम समय पर नहीं होने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। कोई नया काम शुरू न करें।  
उपाय- गरीबों को भगवान का प्रसाद खिलाएं।
 

812
Asianet Image

वृश्चिक 
फायदा- बड़ी जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। आप दूसरों का ध्यान अपनी ओर खींच सकते हैं। आज आप अपने जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करेंगे। 
नुकसान- सेहत कुछ ठीक नहीं रहेगी। कामकाज भी बढ़ेगा। कुछ मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। आपको संभलकर रहना होगा।
उपाय- हनुमान जी के मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।

912
Asianet Image

धनु 
फायदा- जिस खास मौके का इंतजार आप कर रहे हैं, वो आपको मिल सकता है। नई बातें आपके सामने आ सकती हैं। कुछ समस्याओं का समाधान भी आपको मिल सकता है। 
नुकसान- आपका मन भटक सकता है। दूसरों के बारे में आपकी सोच में बदलाव हो सकते हैं। किसी को आपके बारे में कोई गलतफहमी भी हो सकती है। 
उपाय- रोटी में गुड़ डालकर गाय को खिलाएं।
 

1012
Asianet Image

मकर
फायदा- रुका हुआ पैसा मिल सकता है और आपका फायदा भी बढ़ेगा। किसी दोस्त के साथ पार्टनरशिप में पैसा कमाने का मौका आपको मिल सकता है।  
नुकसान- जल्दबाजी और हड़बड़ी में आपके काम बिगड़ सकते हैं। सावधान रहें। बिना सोचे समझे कोई कदम न उठाएं। किसी खास मामले को लेकर कन्फ्यूजन भी हो सकता है।  
उपाय- भैरव मंदिर में दर्शन करें।

 

1112
Asianet Image

कुंभ 
फायदा- पुराना काम निपटा लेंगे। भविष्य को लेकर कोई संदेह दूर हो सकता है। बड़े लोगों से बातचीत या मुलाकात होने के योग बन रहे हैं।
नुकसान- आपका खर्चा बढ़ सकता है। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। बिजनेस पार्टनर से अनबन हो सकती है। आसपास या साथ का कोई इंसान आपसे उलझ सकता है।  
उपाय - गणेश जी के दर्शन करें।
 

1212
Asianet Image

मीन 
फायदा- नए लोगों से मुलाकात के योग हैं। आपके लिए दिन रचनात्मक है। दोस्तों के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं। कोई पुरानी समस्या सुलझने की संभावना है।  
नुकसान- पैसों को लेकर परेशानी बढ़ सकती है। एक्स्ट्रा खर्चा हो सकता है। गुप्त बातें सार्वजनिक होने से आपकी इमेज पर गलत असर पड़ सकता है। 
उपाय- सूर्य को प्रणाम कर के घर से निकलें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories