MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 3 अप्रैल 2021 राशिफल: मिथुन राशि वाले सावधान रहें, अचानक धन हानि की संभावना है, जानें अपना दिन

3 अप्रैल 2021 राशिफल: मिथुन राशि वाले सावधान रहें, अचानक धन हानि की संभावना है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 3 अप्रैल, शनिवार को चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय ज्येष्ठा नक्षत्र में होगा, जो सुबह 8.45 तक रहेगा। इसके बाद मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा। शनिवार को पहले ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बनेगा। इस दिन सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशियों पर होगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Apr 02 2021, 08:35 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- आज व्यापार में नई योजना बन सकती है। जीवनसाथी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। अच्छे लोगों से भी मुलाकात हो सकती है।
नुकसान- कुछ लोग अपने स्वार्थ के कारण आपके लिए परेशानी खड़ी करने की कोशिश करेंगे, सावधान रहें। दुश्मनों से न उलझें तो ही अच्छा है।
उपाय- छोटी बच्ची को कुछ मीठा खिलाएं।

212
Asianet Image

फायदा- आज नौकरी और बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में भी आपका मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा।
नुकसान- जीवन साथी से विवाद हो सकता है। कोई पुरानी राज की बात सबके सामने आ सकती है। किसी की बात से आपका दिल टूट सकता है।
उपाय- गाय को रोटी खिलाएं।

312
Asianet Image

फायदा- अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं। नई शिक्षा के अवसर भी आज आपको मिल सकते हैं। दिन मिला-जुला रहेगा।
नुकसान- अचानक धन हानि की संभावना है। सावधान रहें। कार्यक्षेत्र में परेशानी और असुविधा भी हो सकती है।
उपाय- मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

412
Asianet Image

फायदा- पुरानी समस्याओं का अंत हो सकता है। मित्रों और रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है।
नुकसान- सेहत को लेकर सावधान रहें। तली हुई चीजें खाने से बचें। पेट से संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

512
Asianet Image

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। मौजूदा नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।
नुकसान- परिवार का कोई सदस्य अचानक बीमार हो सकता है। पैसों के कारण किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

612
Asianet Image

फायदा- आज आपकी योजनाएं सफल हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। आगे के कामों की योजनाएं बनाना आज आपके लिए बहुत आसान रहेगा।
नुकसान- किसी बात की ज्यादा ही चिंता कर सकते हैं। इससे आपके काम भी प्रभावित हो सकते हैं। झूठ बोलने से बचें।
उपाय- किसी ब्राह्मण को भोजन करवाएं।

712
Asianet Image

फायदा- आज आपको संतान से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामले भी सुलझेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखद हो सकता है।
नुकसान- आज कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें। किसी के साथ कोई विवाद या उलझन की स्थिति बन सकती है। अपनी बोलचाल, स्वभाव और चिड़चिड़ाहट पर काबू रखें।
उपाय- तुलसी का पत्ता खाकर घर से निकलें।

812
Asianet Image

फायदा- आज आपका पराक्रम बढ़ सकता है। काम भी पूरे होने के योग बन रहे हैं। संपत्ति के कामकाज पर ध्यान देंगे। आपको दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिल सकता है।
नुकसान- महंगी चीजों पर खर्चा ज्यादा हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर आपको कुछ झुंझलाहट भी महसूस हो सकती है।
उपाय- चींटियों के लिए शक्कर मिला आटा डालें।

912
Asianet Image

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। दांपत्य जीवन में अगर कोई परेशानी है तो वो भी दूर हो सकती है। आज आपका समय अच्छा बीतेगा। सब अपने आप ठीक हो जाएगा।
नुकसान- जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो परेशानी में फंस सकते हैं। किए गए काम का रिजल्ट न मिलने से थोड़े परेशान होंगे।
उपाय- अगर कहीं किन्नर दिखे तो उन्हें कुछ पैसे दें।

1012
Asianet Image

फायदा- नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में आपको फायदा पहुंचा सकते हैं। कोई नया ऑफर भी आज आपको मिल सकता है। समस्याएं जल्दी ही खत्म हो जाएंगी।
नुकसान- पैसों को लेकर किसी के साथ कोई गलतफहमी हो सकती है। आप पैसा कमाने में कोई शॉर्टकट लेंगे तो उलझ भी सकते हैं। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
उपाय- सुबह दही-शक्कर खाकर ही घर से निकलें।

1112
Asianet Image

फायदा- आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कामों का फल भी आपको मिलेगा। लंबी दूरी की यात्रा का प्लान बन सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।
नुकसान- किसी भी काम में लापरवाही न बरतें, खासतौर पर सेहत को लेकर।  आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है।
उपाय- छोटे बच्चे को किताब दिलाएं।

1212
Asianet Image

फायदा- धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी इंटरव्यू या ग्रुप डिस्कशन में आप लोगों को प्रभावित करेंगे। कोई नया काम करने का मन बनेगा और आप उसमें सफल हो सकते हैं।
नुकसान- आज आप न कोई बड़ा फैसला न लें, न ही कोई निष्कर्ष निकालें। किसी से विवाद होने के योग बन रहे हैं।
उपाय- नदी में स्नान कर पितरों का तर्पण करें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories