मंगलवार को मिथुन राशि में रहेंगे 3 ग्रह, दिन भर रहेंगे 2 शुभ योग
उज्जैन. 30 जुलाई, मंगलवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा। इसके बाद शाम लगभग 03.35 से पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। मंगलवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से चर नाम का शुभ योग रहेगा, इसके बाद पुनर्वसु नक्षत्र प्रारंभ होने से स्थिर नाम का शुभ योग बनेगा। सोमवार की रात से बुध ग्रह राशि परिवर्तन कर मिथुन राशि में आ चुका है। इस राशि में पहले ही चंद्रमा और राहु स्थित है। इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य: कर्क राशि में चंद्र: मिथुन राशि में मंगल: कर्क राशि में बुध: मिथुन राशि में गुरु: वृश्चिक राशि में शुक्र: कर्क राशि में शनि: धनु राशि में राहु: मिथुन राशि में केतु: धनु राशि में
| Published : Jul 29 2019, 08:49 PM
0 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us