MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 3 अगस्त 2021 Rashifal: वृष राशि वाले रहेंगे एक्टिव, मिथुन राशि वालों की सेहत में होगा सुधार

3 अगस्त 2021 Rashifal: वृष राशि वाले रहेंगे एक्टिव, मिथुन राशि वालों की सेहत में होगा सुधार

उज्जैन. 3 अगस्त, मंगलवार को श्रावण (Sawan) मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दिन भर रहेगा। मंगलवार को रोहिणी नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। इस दिन सूर्य नक्षत्र बदलकर पुष्य से अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेगा। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी राशियों (Zodiac Signs) पर शुभ-अशुभ रूप से दिखाई देगा। कुछ राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आगे जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 02 2021, 08:10 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- परिवार के काम निपटाने के लिए समय निकाल लेंगे। आसपास के लोग आपकी मदद करेंगे। काम में ईमानदारी रखेंगे तो उसका फल जरूर मिलेगा।
नुकसान- कामकाज को लेकर आपकी आलोचना हो सकती है। दुश्मनों से परेशान रहेंगे। सेहत बिगड़ सकती है। खान-पान पर विशेष ध्यान दें।
उपाय- किसी मंदिर में 5 पूजा की सुपारी दान दें।
 

212
Asianet Image

फायदा- आज आप मानसिक तौर पर एक्टिव हो जाएंगे। दोस्त और प्रेमीजन आपके लिए मददगार रहेंगे। कहीं घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। कोशिशें सफल रहेंगी।
नुकसान- कोई काम रुकने की भी संभावना है। कुछ मामलों में खुद की ही आदतों से परेशान हो सकते हैं। कुछ पुरानी बातें भी आपको टेंशन दे सकती है। 
उपाय- बरगद के पेड़ में मीठा दूध चढ़ाएं।

312
Asianet Image

फायदा- सेहत में पहले से सुधार होगा। स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। ससुराल पक्ष से कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। 
नुकसान- प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। कामकाज में मन कम ही लगेगा। रोज एक ही जैसे काम कर रहे हैं तो उससे बोरियत महसूस हो सकती है। 
उपाय- जरूरतमंदों को कपड़ों का दान करें।

412
Asianet Image

फायदा- दोस्तों से पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। छोटी-छोटी बातों से खुशी महसूस होगी। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिल सकती है। 
नुकसान- कोई बड़ा फैसला आज न करें। दिन दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ मामलों में आप परेशान हो सकते हैं। वादे पूरे न होने से निराशा भी हो सकती है। 
उपाय- विष्णु भगवान को हरश्रृंगार का इत्र लगाएं।

512
Asianet Image

फायदा- नौकरीपेशा लोगों के टारगेट पूरे सकते हैं। करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला आज करेंगे। अपने लॉजिक और ज्ञान से आप सबको इम्प्रेस कर सकते हैं। 
नुकसान- कोई राज की बात उजागर हो सकती है। चोट या दुर्घटना की संभावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। स्टूडेंट्स को निराशा हो सकती है।
उपाय- किसी अन्नक्षेत्र में कच्चा अनाज दान करें।
 

612
Asianet Image

फायदा- आज दिन आपके फेवर में हो सकता है। पैसे कमाने के नए अवसर भी मिल सकते हैं। किसी गलती से भी बच सकते हैं। रोमांटिक संबंध और बेहतर हो सकते हैं।
नुकसान- किसी बात पर ज्यादा जोर देने से बचें। जो जैसा चल रहा है, वैसा ही चलने दें। फालतू चीजों पर खर्चा करने में आज आप अति कर सकते हैं। 
उपाय- मछलियों के लिए तालाब में आटे की गोलियां डालें।
 

712
Asianet Image

फायदा- आमदनी बढ़ाने के बारे में विचार करेंगे। समस्या का नया समाधान निकालने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। पड़ोसियों से भी अच्छी बातचीत होगी।
नुकसान- आपको किसी बात का अफसोस या कोई शिकायत भी हो सकती है। धन हानि के योग बन रहे हैं। दौड़-भाग और फालतू यात्राएं हो सकती हैं। 
उपाय- किसी मंदिर में साफ-सफाई करें।

812
Asianet Image

फायदा- कुछ बहुत अच्छे विचार आपके मन में आ सकते हैं। बड़ी योजना बना सकते हैं और उस पर काम भी शुरू कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से स्थिति ठीक रहेगी।
नुकसान- आप कोई बड़ी बात आज भूल सकते हैं। आज मेहनत ज्यादा होगी, लेकिन उसका फायदा आपको कम ही मिल पाएगा। सेहत को लेकर सावधान रहें।
उपाय- नदी में पीले फूल प्रवाहित करें।
 

912
Asianet Image

फायदा- पुरानी समस्याएं खत्म हो सकती हैं। कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर आपका समर्थन कर सकता है। करियर से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। 
नुकसान- आज किसी को पैसा उधार न दें। माता-पिता की सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं। दोस्तों से किसी बात पर नोंकझोंक हो सकती है।
उपाय- कांटेदार पौधे में तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं। 

1012
Asianet Image

फायदा- कार्यक्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। जिनसे आपको फायदा हो सकता है। अचानक कोई बड़ी जिम्मेदारी भी आपके सामने आ सकती है।
नुकसान- कुछ कामों में किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। आपके कुछ काम अटक सकते हैं। आपको भावनाओं में आकर कोई भी फैसला नहीं करना चाहिए। 
उपाय- कुष्ठ रोगियों को केला खिलाएं।

1112
Asianet Image

फायदा- रोजमर्रा से हटकर भी कोई काम करने का मन बना सकते हैं। नौकरी की स्थिति बेहतर बनाने के बारे में दोस्तों और साथियों से विचार-विमर्श हो सकता है। 
नुकसान- गुस्सा और लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। आपसे कोई गलती भी हो सकती है। ऑफिस और बिजनेस में मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। 
उपाय- हनुमानजी को चोला चढ़ाएं।

1212
Asianet Image

फायदा- थोड़ा विचार और सौदेबाजी से आप और कुछ ज्यादा हासिल कर सकते हैं। आपको कोई खुशखबरी भी मिल सकती है। रोजमर्रा के काम आसानी से पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- आप अति उत्साही में कोई काम न करें। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर मतेभेद हो सकता है। दोस्त का सहयोग नहीं मिल पाएगा।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीली चीजें जैसे हल्दी, केले आदि का दान करें।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories