मंगलवार को शुक्र बदलेगा राशि, 2 शुभ योग के साथ कैसा बीतेगा आपका दिन?
उज्जैन. 23 जुलाई, मंगलवार को सावन मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन सूर्योदय उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद सुबह लगभग 10.37 से रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा। मंगलवार को सुबह उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद रेवती शुरू होने से शुभ नाम का योग बन रहा है। इसके अलावा इस दिन सुबह 10.37 तक सर्वार्थसिद्धि योग भी रहेगा। मंगलवार को दोपहर में शुक्र राशि परिवर्तन कर मिथुन से कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति इस प्रकार रहेगी- सूर्य- कर्क राशि में चंद्र- मीन राशि में मंगल- कर्क राशि में बुध- कर्क राशि में गुरु- वृश्चिक राशि में शुक्र- मिथुन राशि में (दोपहर बाद कर्क राशि में) शनि- धनु राशि में राहु- मिथुन राशि में केतु- धनु राशि में
0 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us