MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 22 नवंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में निवेश के लिए दिन अच्छा है, जानें अपना दिन

22 नवंबर 2020 का राशिफल: धनु राशि वालों के लिए बिजनेस में निवेश के लिए दिन अच्छा है, जानें अपना दिन

उज्जैन. 22 नवंबर, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रविवार को पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मातंग नाम का शुभ योग और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से राक्षस नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार की रात से चंद्रमा राशि बदलकर मकर से कुंभ में आ चुका है। रविवार को इसका प्रभाव भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Nov 21 2020, 07:03 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- आज आपको भाइयों और दोस्तों से मदद मिलेगी। आपके पास कुछ एक्स्ट्रा पैसा रहेगा। रिश्तों में सबकुछ सामान्य रहेगा।
नुकसान- इधर-उधर की बातों में मन भटक सकता है। गोपनीय बातें सबके सामने उजागर हो सकती है। कुछ लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।
उपाय- शुद्ध घी का दीपक किसी मंदिर में लगाएं।

212
Asianet Image

फायदा- खुद को खुश रखने की कोशिश सफल रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निपट जाएंगी। संतुष्टि और उत्साह महसूस होगा।
नुकसान- दूसरों के काम में रोक-टोक करने से संबंध बिगड़ सकते हैं। बिजनेस के कुछ मामलों में थोड़े परेशान रहेंगे। भावुकता में गलत फैसला न लें।
उपाय- लाल फूल पर सिंदूर लगा कर हनुमान पर चढ़ा दें।

312
Asianet Image

फायदा- ऑफिस का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप अपने काम से आप दूसरों का मन मोह लेंगे। परिवार के साथ आपके संबंध बहुत अच्छे रहेंगे।
नुकसान- किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। सेहत के मामले में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। खर्चा बढ़ सकता है।
उपाय- किसी भी मंदिर से पीला फूल लाकर सूंघे और पानी में बहा दें।

412
Asianet Image

फायदा- आज आपको एक्स्ट्रा इनकम हो सकती है। अच्छे लोगों से भी मुलाकात होने के योग हैं। परिवार के साथ संबंधों में और मधुरता आ सकती है।
नुकसान- अपोजिट जेंडर में मन भटक सकता है। खास कामों में आलस्य कर सकते हैं। किसी काम में जरूरत से ज्यादा झूठ न बोलें।
उपाय- कच्चे चावल का दान करें।

512
Asianet Image

फायदा- जरूरी काम निपटाने के लिए भरोसेमंद व्यक्ति की मदद मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है।
नुकसान- किसी बात को लेकर मन में भय रहेगा। व्हीकल का उपयोग संभलकर करना होगा। कोर्ट-कचहरी के विवाद उलझ सकते हैं।
उपाय- काले जूते किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान करें।

612
Asianet Image

फायदा- आमदनी का नया सोर्स मिल सकता है। आपका आत्मविश्वास प्रबल रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- अनचाहे खर्चे हो सकते हैं। नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। कुछ पुरानी बातों में भी मन उलझा हुआ रहेगा।
उपाय- पीले फूल पर हल्दी और चंदन लगाकर लक्ष्मी जी को चढ़ाएं।

712
Asianet Image

फायदा- पार्टनर के साथ विवाद खत्म हो सकता है। थोड़ा आराम करने का मौका मिलेगा। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए समय अच्छा है।
नुकसान- परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत नहीं हो पाएंगे। वाणी पर संयम रखना होगा। निवेश का पूरा फायदा नहीं मिल पाएगा।
उपाय- अपने खाने में से पहली रोटी कुत्ते को दें।

812
Asianet Image

फायदा- कुछ लोग अनजाने में आपकी मदद कर सकते हैं। शेयर मार्केट से फायदा हो सकता है। हेल्थ में पहले से सुधार होगा।
नुकसान- वाहन चलाते समय सावधानी रखें। दूसरों के मामले में न पड़े तो अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों की एकाग्रता भंग हो सकती है।
उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

912
Asianet Image

फायदा- बिजनेस में निवेश के लिए दिन अच्छा है। आपका तनाव कम हो जाएगा। आसपास के लोगों के साथ मिलकर काम करने का दिन है। 
नुकसान- लव लाइफ में विवाद हो सकता है। अनजाने लोगों पर भरोसा न करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा।
उपाय- काले कंबल का दान करें।

1012
Asianet Image

फायदा- रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो जाएंगे। नई चीज सीखने और समझने का मौका मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के योग हैं।
नुकसान- दुश्मनों से सावधान रहें। लोग आपसे कोई बात छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। गलत आदत से आज कुछ संबंधों में कड़वाहट भी आ सकती है।
उपाय- 2 बूंद कच्चा दूध पानी में डालकर नहाएं।

1112
Asianet Image

फायदा- आज पैसों की समस्या निपट जाएगी। आपकी इनकम बढ़ सकती है। पारिवारिक मामले निपटाने के लिए भी दिन अच्छा दिन है।
नुकसान- सेहत के मामले में डॉक्टर से बात कर लें। लापरवाही से नुकसान हो सकता है। किसी भी काम में ज्यादा रिस्क न लें।
उपाय- पानी में लाल चंदन मिलाकर सूर्य को जल चढ़ाएं।

1212
Asianet Image

फायदा- पुराने उलझे मामले आज सुलझ सकते हैं। रुका हुआ पैसा भी मिलने के योग बन रहे हैं। किसी निवेश या लेन-देन को लेकर खुश रहेंगे।
नुकसान- नजदीकी रिश्तों में कोई अनबन हो सकती है। रोजमर्रा के काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। जिम्मेदारियों को लेकर सावधान रहें।
उपाय- गणेश जी को जनेऊ चढ़ाएं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories