MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 20 मई राशिफल: मेष वालों को संतान से मिल सकती है खुशखबरी, वृष को मिल सकते हैं नौकरी के ऑफर, जानें अपना दिन

20 मई राशिफल: मेष वालों को संतान से मिल सकती है खुशखबरी, वृष को मिल सकते हैं नौकरी के ऑफर, जानें अपना दिन

उज्जैन. 20 मई, गुरुवार को वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। इस दिन मघा नक्षत्र सुबह 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पहले मघा नक्षत्र होने मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : May 19 2021, 08:08 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। आज संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। रुके हुए काम निपटाने के लिए भी दिन ठीक है।
नुकसान- ऑफिस में तनाव रहेगा। लाइफ पार्टनर नाराज हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना के योग बन रहे हैं।
उपाय- बिल्वपत्र के पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं।

212
Asianet Image

फायदा- मनचाही नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। आज लिए फैसले आपके फेवर में होंगे।
नुकसान- गले से जुड़े रोग हो सकते हैं। अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। प्रेमियों के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- किसी ब्राह्मण को जनेऊ का दान करें।

312
Asianet Image

फायदा- अविवाहित हैं, तो विवाह की बात तय हो सकती है। करियर से जुड़ी कोई नई प्लानिंग कर सकते हैं। निवेश का फायदा आाज मिल सकता है।
नुकसान- भावुकता में गलत फैसला ले सकते हैं। परिवार में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है।
उपाय- गाय की पूजा करें और हरी घास खिलाएं।

412
Asianet Image

फायदा- आज कोई नया ऑफर आपको मिल सकता है। परेशानियों से निपटने के लिए भी दिन ठीक है। पैसों से जुड़े खास मामले सुलझ सकते हैं।
नुकसान- दुश्मनों से संभलकर रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। अपने कामकाज में कोई अच्छा मौका आप चूक सकते हैं।
उपाय- किसी ब्राह्मण को पीली मिठाई दान करें।

512
Asianet Image

फायदा- पुराने कामों का अच्छा फल आपको मिल सकता है। बिजनेस के मामले में दिन अच्छा हो सकता है। दोस्तों की मदद मिल सकती है।
नुकसान- झूठ न बोलें वरना आप उलझ सकते हैं। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती है। किसी मामले में लापरवाही करना नुकसान पहुंचा सकता है।
उपाय- किसी मंदिर में अनाज का दान करें।

612
Asianet Image

फायदा- उलझी हुई स्थितियां आज सुलझ सकती हैं। कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जिससे फायदा होगा। लव लाइफ के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- आपकी किसी बात से लोगों का दिल दुख सकता है। खाने-पीने के मामले में सावधान रहें तो अच्छा है। वाहन भी सावधानी से चलाएं।
उपाय- तुलसी को जल चढ़ाएं और तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

712
Asianet Image

फायदा- खास लोगों से मुलाकात होने के योग हैं। लाइफ पार्टनर से सहयोग और सुख मिल सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है।
नुकसान- कामकाज को लेकर मन में तनाव हो सकता है। संतान को लेकर चिंता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहें।
उपाय- हनुमानजी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं।

812
Asianet Image

फायदा- जॉब और बिजनेस में सफलता मिल सकती है। पॉजिटिव व्यवहार के कारण लोग आपसे प्रभावित होंगे। सोचे हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचें। पुरानी बीमारियों से परेशान हो सकते हैं। इससे आपका पैसा और समय भी खर्च हो सकता है।
उपाय- पहली रोटी गाय को खिलाएं।

912
Asianet Image

फायदा- जीवनसाथी से संबंध पहले से अच्छे रहेंगे। किसी खास काम में सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।
नुकसान- फालतू खर्चे पर कंट्रोल नहीं रख पाएंगे। भाइयों और दोस्तों से अनबन हो सकती है। ऑफिस में विवाद की स्थिति बन सकती है।
उपाय- विवाहित महिला को सुहाग की सामग्री भेंट करें।

1012
Asianet Image

फायदा- सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।  नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है।
नुकसान- संतान की चिंता सताएगी। पति-पत्नी में गलतफहमी हो सकती है। सेहत के लिए दिन ठीक नहीं है।
उपाय- भगवान शिव को 5 तरह के फल चढ़ाएं।

1112
Asianet Image

फायदा- आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आपके आर्थिक मामले सुलझ सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी सुख बढ़ेगा।
नुकसान- जोश में कोई गलत काम कर सकते हैं। अपन वाणी पर नियंत्रण रखें। बिजनेस में बोला गया झूठ आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक गाय के दूध से करें।

1212
Asianet Image

फायदा- बिजनेस में नई योजना बन सकती है। धन लाभ भी हो सकता है। लव रिलेशन की शुरुआत हो सकती है। विवाह तय हो सकता है।
नुकसान- महिलाओं के विवाद में न बोलें। बुजुर्गों की तबीयत को लेकर परेशान रहेंगे। कोई करीबी आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।
उपाय- नदी में साबूत नारियल प्रवाहित करें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories