MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 13 सितंबर 2021 Rashifal: वृष राशि वालों को मिल सकती है नई नौकरी, सिंह वालों को हो सकती है एक्स्ट्रा इनकम

13 सितंबर 2021 Rashifal: वृष राशि वालों को मिल सकती है नई नौकरी, सिंह वालों को हो सकती है एक्स्ट्रा इनकम

उज्जैन. 13 सितंबर, सोमवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस दिन संतान सातें व्रत किया जाएगा। इस दिन सूर्योदय अनुराधा नक्षत्र में होगा, जो सुबह लगभग 11 बजे तक रहेगा। इसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र दिन भर रहेगा। सोमवार को पहले अनुराधा नक्षत्र होने से मानस और उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र होने से पद्म नाम के 2 शुभ योग इस दिन बन रहे हैं। इसके अलावा इस दिन सर्वार्थसिद्धि नाम का एक अन्य शुभ योग भी थोड़ी देर के लिए रहेगा। इन सभी शुभ योगों का आपकी राशि पर कैसा असर होगा, जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…

Asianet News Hindi | Published : Sep 12 2021, 06:32 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- भविष्य के लिए कोई अच्छी योजना बन सकती है। संपत्ति में निवेश से फायदा हो सकता है। रुके हुए काम समय पूरे होने से खुशी मिलेगी।
नुकसान- किसी बात पर जीवनसाथी नाराज हो सकता है। स्टूडेंट्स मानसिक रुप से परेशान हो सकते हैं। सेहत थोड़ी खराब भी हो सकती है।
उपाय- बुजुर्गों के पैर छूकर घर से निकलें।

212
Asianet Image

फायदा- दोस्तों की मदद से नई नौकरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है।
नुकसान- पुरानी बीमारी आज परेशान कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय थका देने वाला है। किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है।
उपाय- भगवान श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं।

312
Asianet Image

फायदा- करियर में नए मौके मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय आपके फेवर में रहेगा। नौकरी में मनचाही सफलता मिल सकती है।
नुकसान- सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। पैसों को लेकर किसी से अनबन हो सकती है। वाणी पर नियंत्रण रखें।
उपाय- पीपल पर जल चढ़ाएं और दीपक लगाएं।

412
Asianet Image

फायदा- पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। अटके काम दूसरों की मदद से पूरे हो जाएंगे। ऑफिस में सभी आपके काम से प्रभावित हो सकते हैं।
नुकसान- अति आत्मविश्वास नुकसान पहुंचा सकता है। आज आप दुश्मनों से सावधान रहें। आपका खर्चा भी ज्यादा रहेगा।
उपाय- भगवान श्रीगणेश को मोदक का भोग लगाएं।

512
Asianet Image

फायदा- अतिरिक्त आय हो सकती है। सामाजिक समारोह में मान-सम्मान मिलेगा। न्यायालयीन मामलों में आपका पक्ष मजबूत होगा।
नुकसान- दूसरों का काम भी आपको करना पड़ सकता है। तनाव के कारण परिवार में विवाद हो सकता है। जोड़ों का दर्द परेशान करेगा।
उपाय- गरीबों को फलों का दान करें।

612
Asianet Image

फायदा- कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नई जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस और फील्ड में साथियों का सहयोग मिलेगा।
नुकसान- निवेश करने से सोच-विचार कर लें। आज आपका पैसा कहीं अटक भी सकता है। गुस्से या जल्दबाजी में काम बिगड़ सकते हैं।
उपाय- नदी में चावल या सफेद मिठाई प्रवाहित करें।

712
Asianet Image

फायदा- आज पैसों से जुड़ी परेशानी कुछ कम हो सकती है। कारोबार और नौकरी में आपका प्रभाव जमेगा। दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा।
नुकसान- ऑफिस में किसी से विवाद हो सकता है। स्टूडेंट्स् को मनचाही सफलता मिलने में संदेह है। किसी बात पर मानसिक तनाव हो सकता है।
उपाय- ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप करें।

812
Asianet Image

फायदा- जमीन से जुड़ा कोई फायदेमंद सौदा हो सकता है। करियर के नए मौके मिल सकते हैं। आपके कुछ उलझे हुए मामले आज सुलझ जाएंगे।
नुकसान- किसी को पैसा उधार न दें। शेयर मार्केट में निवेश करने से बचें। प्रेमी या जीवनसाथी से भी अनबन हो सकती है।
उपाय- गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

912
Asianet Image

फायदा- रोजमर्रा के कामकाज समय से पूरे हो सकते हैं। पुराना विवाद शांति से निपट जाएगा। नौकरी के कुछ आकर्षक प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
नुकसान- कोई व्यक्ति आपके काम में दखल दे सकता है। किसी से विवाद की स्थिति बन सकती है। कुछ मामलों में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
उपाय- तुलसी नामाष्टक का पाठ करें।

1012
Asianet Image

फायदा- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से संपर्क हो सकता है। आपको फायदे के बड़े मौके भी मिलेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखमय व्यतीत रहेगा।
नुकसान- आज आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। कोई आपको ठगने की कोशिश भी कर सकता है। दुश्मनों से सावधान रहें।
उपाय- कुष्ठ रोगियों को जूतों का दान करें।

1112
Asianet Image

फायदा- ऑफिस में कोई बड़ा पद मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। योजनाओं पर पूरी मेहनत से काम करेंगे।
नुकसान- आपकी बात से किसी का दिल दुख सकता है। पिता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं।
उपाय- शनिदेव को काले तिल चढ़ाएं।

1212
Asianet Image

फायदा- माता-पिता के सहयोग से धन लाभ होगा। पैतृक संपत्ति मिल सकती है। संतान पक्ष की ओर से कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं।
नुकसान- पैसों को लेकर भाइयों से विवाद हो सकता है। बिजनेस में सोच-समझकर कोई कदम उठाएं। ज्यादा मसालेदार खाने से बचें।
उपाय- जरूरतमंद बच्चों को कॉपी, पेन आदि दान करें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories