MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • Astrology
  • Horoscope
  • 10 जून 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, कैसा होगा आपका दिन ?

10 जून 2020 का राशिफल: सिंह राशि वालों के प्रॉपर्टी के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं, कैसा होगा आपका दिन ?

उज्जैन.  10 जून, बुधवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन सूर्योदय श्रवण नक्षत्र में होगा। इसके बाद शाम को लगभग 5 बजे से धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। बुधवार को पहले श्रवण नक्षत्र होने से छत्र और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र नाम के 2 शुभ योग बन रहे हैं। मकर राशि में त्रिग्रही योग (चंद्र, गुरु और शनि) का प्रभाव बुधवार को भी सभी राशियों पर दिखाई देगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन-

Asianet News Hindi | Published : Jun 09 2020, 07:27 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

फायदा- परिवार के साथ मनोरंजक यात्रा हो सकती है। बिजनेस में रुका हुआ पैसा आज मिल सकता है। कोई फायदेमंद काम शुरू कर सकते हैं।
नुकसान- लोगों या अधिकारियों से डांट सुननी पड़ सकती है। चोट-मोच लग सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय- गरीब महिला को भोजन करवाएं और वस्त्रों का दान करें।

212
Asianet Image

फायदा- पारिवारिक संबंधों में सुधार होने के योग हैं। संतान पक्ष से कोई अच्छी खबर  मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- बिजनेस में थोड़ी परेशानी हो सकती है। कोई नया एग्रीमेंट न करें। गले और नाक संबंधी समस्या भी हो सकती है।
उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें।

312
Asianet Image

फायदा - जॉब और बिजनेस में फायदा होने को योग बन रहे हैं। कोई खुशखबरी आज मिल सकती है। संतान को सफलता मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
नुकसान - चोट और दुर्घटना की भी संभावना बन रही है। अनियमितता के कारण सेहत में गड़बड़ी हो सकती है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें।
उपाय- श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना शुभ रहेगा।

412
Asianet Image

फायदा- आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे।
नुकसान- बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। कोई राज की बात आज उजागर हो सकती है। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा।
उपाय- शिवलिंग का अभिषेक शुद्ध घी से करें।

512
Asianet Image

फायदा- खुद के लिए आज समय निकाल सकेंगे। प्रेमियों के लिए आज दिन अच्छा है। प्रॉपर्टी से जुड़े रुके हुए काम आज पूरे हो सकते हैं।
नुकसान- किसी की भी मदद लेने से बचें। कर्जा न लें। सावधानी से सारे काम करने की कोशिश करें। गैर कानूनी और गलत कामों से दूर रहें।
उपाय- परिवार के बुजुर्गों का पैर छूकर आशीर्वाद लें।

612
Asianet Image

फायदा- ऑफिस में किसी उच्च पद वाले व्यक्ति से मदद मिल सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है।
नुकसान- पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो सकता है। पिता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। शांति से काम लें, व्यर्थ विवाद करने से बचें।
उपाय- हनुमानजी की प्रतिमा पर केवड़े का इत्र लगाएं।

712
Asianet Image

फायदा- कोई पुरानी समस्या आज हल हो सकती है। नौकरी से जुड़ा तनाव सुलझ सकता है। मनचाही जगह ट्रांसफर भी संभव है।
नुकसान- स्टूडेंट्स को मानसिक तनाव रहेगा। दूसरों के मामलों में फालतू दखल देने से बचें। आप पर काम का बोझ बढ़ सकता है।
उपाय- सोमवार का उपवास रखें और शिवजी की पूजा करें।

812
Asianet Image

फायदा- घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। बिजनेस और नौकरीपेशा के लिए दिन सामान्य है।
नुकसान- न चाहते हुए भी किसी का दिल दुखा सकते हैं। किसी से बहस न करें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
उपाय- नदी या तालाब में मछलियों के लिए आटे की गोलियां डालें।

912
Asianet Image

फायदा- संतान की उन्नति से खुशी होगी। बिजनेस से जुड़ी नई योजनाएं बन सकती हैं। स्टूडेंट्‌स के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- नई योजनाओं पर सावधानी से काम करें। आज आप अपनी वाणी पर संयम रखें। ऑफिस या फील्ड में किसी से विवाद हो सकता है।
उपाय- पत्नी को उसकी पसंद की चीज उपहार में दें।

1012
Asianet Image

फायदा- प्रेम संबंधों में सफलता के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी की मदद भी मिल सकती है। कोई नया काम करने के लिए दिन अच्छा है।
नुकसान- कुछ मामलों में आपकी परेशानी बढ़ सकती है। फालतू कामों में समय और पैसा लग सकता है। कोई भी फैसला सोच-समझकर लें।
उपाय- अपने घर में गोमूत्र का छिड़काव करें।

1112
Asianet Image

फायदा- स्टूडेंट्स को मेहनत का फल मिलेगा। नई नौकरी के ऑफर मिलने के योग भी बन रहे हैं। दिन अच्छा गुजरेगा।
नुकसान- जोखिम भरे सौदे न करें। खुद भी कोई बड़ा फैसला न लें और न ही स्वीकार करें। आपका खर्चा बढ़ने की संभावना है।
उपाय- पितृ देवताओं का ध्यान करें और प्रणाम करें।

1212
Asianet Image

फायदा- नए संबंध आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं। सेहत मे मामूली उतार-चढ़ाव के योग बन रहे हैं। कामकाज में बेहतर बदलाव हो सकते हैं।
नुकसान- किसी के भरोसे काम करने से भी बचें। पति-पत्नी में विवाद हो सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।
उपाय- किसी ब्राह्मण या मंदिर के पुजारी को जनेऊ दान करें।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories