- Home
- States
- Rajasthan
- हवा में आई नई जिंदगी:आसमान में उड़ते फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्लेन को बनाया हॉस्पिटल
हवा में आई नई जिंदगी:आसमान में उड़ते फ्लाइट में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, प्लेन को बनाया हॉस्पिटल
जयपुर. कहते हैं कि हर इंजान के जन्म और मृत्यू का एक निश्चित समय पहले से निर्धारित होता ह। किसको कहां जन्म लेना है और किसकी कहां आखिरी सांसे थमने हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक अनोखा मामले देखने को मिला है। जहां एक महिला फ्लाइट में बच्ची को जन्म दिया। एयरलाइन के क्रू मेंबर्स मदद से महिला की सफल डिलवरी हुई। जानिए हवा में कैसे आई नई जिंदगी...
| Published : Mar 17 2021, 04:06 PM IST / Updated: Mar 17 2021, 04:40 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, बुधवार सुबह 5:45 पर बेंगलुरु से इंडिगो की फ्लाइट ने राजधानी जयपुर के उड़ान भरी थी। जिसे 8 बजे जयपुर पहुंचना था। एयरपोर्ट पर से लैंडिग से पहले ही सीट नंबर 2A पर बैठी ललिता नाम की महिला को अचानक लेबर पेन हुआ। जिसके बाद विमान के क्रू मेंबर्स ने डॉक्टर के लिए बुलाया और सीट पर ही डिलवरी कराई।
बता दें कि इस इंडिगो की फ्लाइट में संयोग से डॉक्टर सुबहाना नजीर भी सफर कर रही थीं। जो कि सीट नंबर 10C पर बैठी हुई थीं। क्रू मेंबर्स ने डॉक्टर को बुलाया और विमान स्टाफ की मदद से सफलता पूर्वक महिला की डिलवरी करा दी गई। वहीं विमान के स्टाफ ने जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी को इसकी जानकारी दी। ताकि प्रशासन एंबुलेंस की व्यवस्था कर सके।
जैसे ही फ्लाइट के जयपुर पहुची तो महिला और नवजात को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने दोनों की जांच के दौरान बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। साथ ही उन्होंने विमान में सफर कर रही महिला डॉक्टर और फ्लाइट स्टाप की तारीफ भी की।
जयपुर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने डॉक्टर सुबहाना नजीर का स्वागत किया गया और इंडिगो स्टाफ की ओर से उन्हें थैंक्यू कार्ड भी दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी विमान में महिला ने बच्चे को जन्म दिया हो। इससे पहले भी अक्तूबर 2020 में इंडिगो के विमान में एक महिला बच्चे को जन्म दे चुकी है।