MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • हाड़-मांस कंपा रही ठंड: MP में 86 साल में इतनी सर्दी, राजस्थान में तीर सी चुभ रही हवा..हाथ-पैर पड़ रहे सुन्न

हाड़-मांस कंपा रही ठंड: MP में 86 साल में इतनी सर्दी, राजस्थान में तीर सी चुभ रही हवा..हाथ-पैर पड़ रहे सुन्न

जयपुर/ भोपाल। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में दिखाई देने लगा है। राजस्थान और मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। जहां राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में कश्मीर की तरह बर्फ जमाने वाली सर्दी पड़ रही है, जिससे तापमान माइनस में बना हुआ है। रेतीली जमीन से लेकर पेड़ों तक पर ओस की बूंदे बर्फ की तरह जम गई हैं। शेखावाटी का तापमान श्रीनगर की बराबर रिकॉर्ड किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश में हाड़-मांस कंपा रही सर्दी ने तो 86 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य में अगले कुछ दिन तक कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया है। आइए जानते हैं फोटोज़ में राजस्थान और मध्य प्रदेश के तापमान के बारे में...
 

Asianet News Hindi | Updated : Dec 20 2021, 11:16 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

वैसे तो राजस्थान की पहचान रेगिस्तान से होती है, जहां गर्मियों में पारा 50 डिग्री के पार पहुंच जाता है। लेकिन अब यही रेगिस्तान बर्फिस्तान बन गया है। प्रदेश में तीन से चार दिन से पड़ रही कड़कड़ाती सर्दी रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड ने अपना ऐसा जाल बिछाया है कि कई शहरों में पारा शून्य से नीचे यानि माइनस में आ गया है।

29
Asianet Image

पूर मध्य प्रदेश इस कड़ाके की ठंड से ठिठुर रहा है। सर्दी इतना सितम बरपा रही है कि ठंड से बुजुर्ग लोगों के तो हाथ-पांव सुन्न पड़ने लगे हैं। राजधानी भोपाल से लेकर पंचमढ़ी तक सर्दी से हाहाकार मचा हुआ है। भोपाल में रात का तापमान 4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ है, जो कि सामान्य से 7 डिग्री कम है। जबकि दिन का 6 डिग्री कम होकर 20.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक यहां 86 साल में चौथी बार इतनी कड़कड़ाके की ठंड पड़ी है। सीवियर कोल्ड वेव (उच्च शीतलहर) और कोल्ड डे एक साथ रहे।
 

39
Asianet Image

राजस्थान के पुष्कर जिले में सर्दी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए है। रविवार रात सीजन की सबसे ठंडी वाली रात रही। जहां पारा लुढक़ कर 6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं अजमेर में किशनगढ़ में तो तापमान माइनस तक जा पहुंचा है। 
 

49
Asianet Image

इस बार ठंड ने मध्य प्रदेश में भी ऐसा कहर बरपाकर रखा हुआ है कि कई जगह तो लोग दिन भर आग के सामने बैठने को मजबूर हो गए हैं। तो कई लोग लोग रजाइयों में दुबके बैठे हुए हैं। काड़ाके के ठंड के चलते माता-पिता ने बच्चों ने स्कूल भेजने तक से मना कर दिया है। नए साल का जश्न मनाने वाले लोगों के लिए यह सर्दी जानलेवा है। मौसम विभाग ने तो कई इलाकों में जाने की चेतावनी जाहिर की है।
 

59
Asianet Image

वहीं कड़ाके की ठंड से सीकर जिले का भी बुरा हाल है। यहां लगातार सर्दी बढ़ रही है। यहां कई खेतों का आलम यह हो है कि फसले और पेड़ बर्फ से ढक गए हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक की मानें तो तापमान 2 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने वाला है।
 

69
Asianet Image

वहीं इस साल कड़ाके की ठंड ने शेखावाटी में तापमान श्रीनगर की बराबर रिकॉर्ड किया गया है। हिमाचल, कश्मीर, उत्तराखंड के मैदानों में बर्फ जमने जैसा नजारा रविवार को यहां पर देखने को मिला।
 

79
Asianet Image

बता दें कि इस बार मैदानी इलाकों में भी ठंड ने अपना असर दिखाया है। अलवर, शेखावाटी समेत माउंट आबू में लगातार बर्फ जम रही है। पहली बार माउंट आबू में ऐसा हुआ जब तापमान 0 से सीधा माइनस 3 डिग्री तक पहुंच गया है।

89
Asianet Image


मौसम विशेषज्ञ एके शुक्ला बताया कि एमपी में इससे पहले साल 1935 0.6 डिग्री, 1966 3.1 डिग्री और 2011 2.3 डिग्री में ऐसी ठंड पड़ी थी। दिसंबर की सर्दी ने कई रिकॉर्ड  तोड़ दिए हैं। हालत यह है कि भोपाल सहित 14 जिले शीतलहर की चपेट में हैं। 22 जिलों के कस्बे और गांव में कोल्ड डे रहा। आलम यह हो गया है कि  रायसेन, ग्वालियर में घास का मैदान बर्फ का मैदान बन गया है। दमोह में मड़ियाहार में 0.5 डिग्री तो शहडोल के कल्याणपुर में 0.8 रिकॉर्ड तापमान दर्ज हुआ। 

99
Asianet Image

यह तस्वीर राजस्थान की है, जहां कई घरों की छतों पर बर्फ की चादर की चादर बिछ गई है। शीतलहर और गलन वाली सर्दी के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories