MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • भयानक बारिश में 'डूबा' श्रीगंगानगर: 7 तस्वीरों में देखिए कैसे मचा हाहाकार, घर छोड़ भाग रहे लोग

भयानक बारिश में 'डूबा' श्रीगंगानगर: 7 तस्वीरों में देखिए कैसे मचा हाहाकार, घर छोड़ भाग रहे लोग

श्रीगंगानगर. राजस्थान के  श्रीगंगानगर में बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। पूरा शहर टापू सा नजर आने लगा है। सेना-एनडीआरफ और लोक पुलिस के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं। लोगों के घर डूबने लगे हैं, आलम यह हो चला है कि लोगों की बसी बसाई पूरी गृहस्थी पानी में बहने लगी है। लोग ना चाहकर भी पलायन कर रहे हैं। बारिश ने इतना बिकराल रुप दिखाया है कि सड़कें नादिया बन चुकी हैं। जिला प्रशासन ने अधिकारियों से इमरजेंसी सेवाओं को अलर्ट जारी कर रखा है। रहवासी इलाके में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 15 2022, 04:14 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

दरअसल, श्रीगंगानगर में पिछले तीन से दिन से लगातार मूसलाधार  बारिश हो रही है।  शहर में बाढ़ जैसे हालात बनने पर बाजार पूरी तरह बंद हैं। सड़कों पर नाव चलानी पड़ रही है। जिस तरह से बारिश हो रही है उसने लोगों को दहशत में डाल दिया है।
 

27
Asianet Image

अब तक पुलिस ने सैंकड़ों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया है। वहीं कईयों को निचले इलाके से निकाला जाना अभी बाकी है। इसके लिए कलेक्टर ने हालात बिगडने पर सेना को मदद के लिए बुलवाया है।
 

37
Asianet Image

तेज बारिश के चलते कर्फ्यू जैसे हालात बनने लगे हैं, कई सालों के रिकॉर्ड टूटने वाला है। शहर के मुख्य मार्गों के अलावा पुरानी आबादी सहित अन्य निचले इलाके में पांच फीट पानी भर गया। पानी घरों व दुकानों में जा घुसा गया है। जिससे जनजीवनप अस्त व्यस्त हो गया है। 

47
Asianet Image

बता दें कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकासी के लिए जिला प्रशासन की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किसानों से भी सम्पर्क कर पानी निकासी के लिए बड़े बर्मे मंगवाए गए हैं। निकासी की व्यवस्था सुचारू करने के लिए जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।

57
Asianet Image

जिला कलक्टर रुक्मणि रियार सिहाग ने बताया कि पानी निकासी के लिए आर्मी से 100 पंप मांगे हैं। आर्मी के साथ मिलकर नगर परिषद, नगर विकास न्यास, रेवेन्यू, एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमें बनाई गई हैं।

67
Asianet Image

वहीं एडीएम प्रशासन डॉ. हरीतिमा ने बताया कि निकासी के बाद बरसाती पानी कहां डालना है, इसके लिए सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बात की है। विधायक राजकुमार गौड़ ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

77
Asianet Image

 जिले में भारी बारिश के बाद हालात चिकित्सा विभाग को भी अलर्ट कर दिया गया है। सभी चिकित्साकर्मियों को जिलेभर में अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। सरकार के निर्देश पर एहतियातन कई जगहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories