MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • नए साल में कीजिए राजस्थान के चमत्कारिक मंदिरों के दर्शन, विदेशी से लेकर एक्टर तक पहुंच रहे...लगी लाखों की भीड़

नए साल में कीजिए राजस्थान के चमत्कारिक मंदिरों के दर्शन, विदेशी से लेकर एक्टर तक पहुंच रहे...लगी लाखों की भीड़

जयपुर. साल 2023 का आज पहला दिन है। राजस्थान में कोरोना के चलते 2 साल के लंबे इंतजार के बाद लोगों ने बीती रात बिना किसी पाबंदी के नए साल का जश्न मनाया। जिसके बाद आज सुबह से अब राजस्थान के मंदिरों में नए साल के मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लग गई है। राजस्थान के जयपुर जिले के गोविंद देव मंदिर मोती डूंगरी गणेश मंदिर सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश, चित्तौड़गढ़ के सांवरिया सेठ और जैसलमेर के तनोट माता के मंदिर में आज सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी हुई है। हालात यह है कि आने वाले 7 दिनों में 5 मंदिरों में करीब 10 लाख से ज्यादा लोगों के दर्शन करने की संभावना है।

Arvind Raghuwanshi | Published : Jan 01 2023, 02:13 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

सबसे पहले बात राजस्थान के  सबसे बड़े सेठ सांवरिया सेठ के मंदिर में भी आज करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु दर्शन करेंगे। यहां मंदिर कमेटी के गार्ड सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। आपको बता दें कि राजस्थान में सांवरिया सेठ ही एक ऐसा मंदिर है जहां हर महीने करोड़ों रूपए का चढ़ावा श्रद्धालु भगवान को चढ़ाते हैं।

25
Asianet Image

वहीं राजस्थान के जैसलमेर जिले के तनोट माता मंदिर में भी आज करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है। राजस्थान का यह वही मंदिर है। जो भारत पाक बॉर्डर के पास बना हुआ है। इस मंदिर में आज के दिन व्यवस्था भी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स के जवान संभाले हुए हैं आम दिनों पर यहां बीएसएफ के जवान ही पूजा अर्चना करते हैं।

35
Asianet Image

सवाई माधोपुर जिले के रणथंबोर दुर्ग में बने त्रिनेत्र गणेश मंदिर में भी आज सुबह से भक्तों की भारी भीड़ है। यहां भीड़ के चलते आज श्रद्धालुओं को मुख्य द्वार से करीब 2 से 3 किलोमीटर पहले ही पैदल चलना पड़ रहा है। अनुमान के मुताबिक आज यहां करीब 40 हजार श्रद्धालुओं के दर्शन करने की संभावना है। वहीं वर्तमान में रणथंबोर में मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर और वरुण धवन भी ठहरे हुए हैं। माना जा रहा है कि वह भी भगवान के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।
 

45
Asianet Image

राजधानी जयपुर के गणेश मंदिर की। गणेश मंदिर में आज सुबह 4:00 बजे से दर्शनों की शुरुआत हो चुकी है। यहां रात करीब 11:00 बजे तक भक्तों को मंदिर में दर्शन होंगे। आज मंदिर में करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां लोकल पुलिस और गार्ड लगाए गए हैं।

55
Asianet Image

वही जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में भी आज करीब 1 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। क्योंकि वर्तमान में सीकर जिले का खाटूश्याम मंदिर विकास कार्यों के चलते बंद किया गया है। ऐसे में भक्त जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में ही दर्शन करेंगे। 
 

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories