- Home
- States
- Rajasthan
- इसे आंदोलन नहीं, दंगा कहा जाएगा...पुलिसवालों को किया लहूलुहान, कई गाड़ियां फूंकीं, करोड़ों का नुकसान
इसे आंदोलन नहीं, दंगा कहा जाएगा...पुलिसवालों को किया लहूलुहान, कई गाड़ियां फूंकीं, करोड़ों का नुकसान
डूंगरपुर, राजस्थान. ये तस्वीरें बेशक अपने हक के लिए लड़ाई लड़ रहे लोगों के आंदोलन की हैं, लेकिन ये शर्मनाक हैं। इन्हें किसी दंगे से कम नहीं कहा जा सकता। ये तस्वीरें डूंगरपुर की है। यहां खाली पड़े शिक्षक भर्ती के अनारक्षित 1167 पदों को एसटी वर्ग से भरने की मांग को लेकर पिछले 18 दिनों से चला आ रहा प्रदर्शन उग्र हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने आगजनी करके कई सरकारी वाहन फूंक दिए। यही नहीं, किन्हीं दंगाइयों की तरह पहाड़ों पर चढ़कर पुलिस पर पत्थर बरसाए। इससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस घटनाक्रम के बाद पुलिस भी एक्शन में आ गई है। उसने 700 से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कइयों को गिरफ्तार किया जा चुका है। देखें कुछ तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
आंदोलनकारियों ने उदयपुर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर जमकर उत्पात मचाया। वे अब भी वहां डटे हुए हैं। हालांकि पुलिस की सख्ती के चलते ज्यादातर उपद्रवी भाग गए हैं।
उपद्रवियों के हाथ में लाठियां हैं। उदयपुर-अहमदाबाद हाईवे के करीब 10 किमी इलाके में दंगे सी स्थिति बनी हुई है। उपद्रवियों ने होटलों और दुकानों में तोड़फोड़-लूटपाट की। करीब 30 वाहनों में आग लगा दी।
हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि आंदोलन की आड़ में असामाजिक तत्वों ने आगजनी और लूटपाट की।
उपद्रवियों को काबू में करने बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात किया गया है। आगजनी में करोड़ों की सम्पत्ति के नुकसान की आशंका है।
उम्मीदवार 7 सितंबर से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।