MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • कौन है छोटे से गांव में जन्मी ये बेटी, जो कमाती है 1.70 करोड़ रुपए, अमेरिका में दिखा रही अपना टैलेंट

कौन है छोटे से गांव में जन्मी ये बेटी, जो कमाती है 1.70 करोड़ रुपए, अमेरिका में दिखा रही अपना टैलेंट

जयपुर (राजस्थान). गांव में रहने वाली लड़की केवल गांव में ही रहेगी। घर का चूल्हा चौका करेगी। राजस्थान में सालों से चली आ रही इस परंपरा को तोड़ दिया है सीकर जिले की रहने वाली 28 साल की लड़की कंचन शेखावत ने। कंचन शेखावत विश्व की टॉप कंपनियों में से एक अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर कार्य कर रही है। इतना ही नहीं कंचन कंपनी के टॉप मैनेजमेंट में भी शामिल है। भले ही कंचन अमेरिका में आज भी उनका अपनी मां की से जुड़ाव वैसा ही है जैसा पहले था।

Arvind Raghuwanshi | Published : Dec 29 2022, 12:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

कंचन मूल रूप से सीकर से करीब 18 किलोमीटर दूर किरडोली गांव की रहने वाली है। परिवार एक सामान्य परिवार है। लेकिन इसी परिवार की कंचन ने परिवार ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है।

26
Asianet Image

कंचन शेखावत की शुरुआती पढ़ाई गुजरात में हुई है। पिता भंवर सिंह शुरुआत में गुजरात में प्लास्टिक का काम करते थे। ऐसे में पूरा परिवार गुजरात ही रहता था। यहां करीब आठवी तक पढ़ाई करने के बाद पूरा परिवार सीकर आ गया। इसके बाद कंचन ने सीकर की ही एक स्कूल में अपनी स्कूलिंग करना शुरू किया। दसवीं और बारहवीं दोनों में कंचन के 80% से ज्यादा अंक थी।

36
Asianet Image

 कंचन का शुरू से ही मन एक सॉफ्टवेयर डेवलपर बनने का था। इसके लिए उन्होंने सीकर में कोचिंग करना शुरू कर दिया। लेकिन जब सिलेक्शन नहीं हुआ तो वह निराश हुई। इसके बाद सीकर के प्रिंस स्कूल की चेयरमैन उनको मोटिवेट किया। यहां से फिर कंचन सीधे कोटा चली गई।

46
Asianet Image

 कोटा में कंचन ने आईआईटी की कोचिंग करना शुरू कर दिया। इसके बाद कंचन का मिजोरम की एक कॉलेज में सिलेक्शन हुआ। पढ़ाई पूरी करने के बाद आठ लाख के पैकेज में पोलरिस नाम की एक कंपनी में कंचन का सिलेक्शन हुआ। इस कंपनी ने कंचन को 8 लाख रुपए का पैकेज दिया था। और पोस्टिंग चेन्नई में थी। कंचन नौकरी करने के लिए चेन्नई चली गई

56
Asianet Image

कंचन ने चेन्नई से ही अमेजन के लिए इंटरव्यू दिया। पहले ही प्रयास में वह सफल हो गई और आज वह अमेज़न में सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर काम कर रही है। कंचन का कहना है कि जब तक कोई हारे नहीं उसे हार नहीं माननी चाहिए।

66
Asianet Image

कंचन का कहना है कि वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहती थी। जिसके लिए उसने आईआईटी में दाखिले के लिए एग्जाम दिया। चयन नहीं हुआ तो मायूस हो गई थी। नेगिटिव सोच मन में आने लगी थी।  लेकिन तब प्रिंस एकेडमी के निदेशक जोगेन्द्र सुण्डा व चेयरमैन डा. पीयूष सुण्डा ने हौसला बढ़ाया।

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories