MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • बोरवेल से 18 साल की लड़की को बचाने 8 घंटे चला रेस्क्यू, लेकिन मैडम कहीं और मिलीं

बोरवेल से 18 साल की लड़की को बचाने 8 घंटे चला रेस्क्यू, लेकिन मैडम कहीं और मिलीं

दौसा, राजस्थान. राजस्थान के दौसा में 18 साल की लड़की के बोरवेल में कूदकर सुसाइड करने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जब प्रशासन ने रेस्क्यू के दौरान पूरी जमीन खोद डाली, तब मालूम चला कि लड़की तो जयपुर में है। अपने प्रेमी के संग गुपचुप तरीके से भागने के चक्कर में 18 की एक लड़की ने ऐसा षड्यंत्र रचा कि पूरा गांव ही नहीं, जिला प्रशासन भी चकरघिन्नी बन गया। लड़की शुक्रवार सुबह अपने घर से निकली थी। वो अपने साथ अलग से कुछ कपड़े लेकर भी आई थी। उसने पहने हुए कपड़े गांव के एक बोरवेल के पास  रखे। वहीं पर उसने एक कथित सुसाइड नोट छोड़ा। उसमें लिखा-'अब मैं नहीं मिलूंगी…पापा व दादी से बहुत प्यार करती हूं… मैं बालाजी का फरिश्ता हूं।' जब किसी को इन चीजों पर नजर पड़ी, तो पूरे गांव में सन्नाटा खिंच गया। लोगों को लगा कि लड़की ने बोरवेल में कूदकर सुसाइड कर लिया है। लेकिन लड़की देर शाम जयपुर में अपने प्रेमी के संग मिली।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28 2019, 05:32 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image
चौंकाने वाला यह मामला दौसा जिले की लालसोट तहसील के अनूपपुरा गांव का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां रहने वाली 18 साल की अनोखी ने बोरवेल में कूदकर सुसाइड कर लिया है। लड़की की जान बचाने जिला प्रशासन सक्रिय हुआ ओर JCB के जरिये बोरवेल के समीप खुदाई शुरू कराई गई।
24
Asianet Image
करीब 8 घंटे तक खुदाई चलती रही। लेकिन रेस्क्यू टीम को कुछ हासिल नहीं हुआ। इस बीच पुलिस को कुछ शक हुआ। इसलिए इस रेस्क्यू के अलावा पुलिस ने एक टीम दूसरी जगह लड़की को खोजने में लगा दी। मोबाइल लोकेशन आदि की मदद से मालूम चला कि अनोखी तो जयपुर में है। शुक्रवार देर रात अनोखी को उसके प्रेमी के साथ जयपुर से पकड़ लिया गया। अब लड़की पुलिस कस्टडी में है।
34
Asianet Image
पुलिस को शक था कि इतनी बड़ी लड़की बोरवेल में कैसे गिर सकती है। अगर गिरती भी, तो कुछेक फीट पर जाकर फंस जाती। जबकि रेस्क्यू टीम ने कई फीट तक गड्ढा खोद लिया था। इस बीच पुलिस ने लड़की की छोटी बहन से पूछताछ की। इसके बाद गांव के कुछ लड़कों के बारे में पता चला, जो अनोखी के प्रेमी के संपर्क में थे।
44
Asianet Image
अनोखी ने गांव के ही एक लड़के के मोबाइल से जयपुर में मौजूद अपने प्रेमी को कॉल किया था। लड़की के परिजनों ने यह नंबर अपने किसी परिचित का बताया था। बस फिर क्या था, पुलिस ने एक टीम जयपुर भेजी और लड़की को पकड़ लिया। पुलिस अधिकारी मनराज मीणा ने बताया कि अनोखी का प्रेमी जयपुर में काम करता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को गुमराह करने के जुर्म में लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories