MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • बहन US आर्मी में कैप्टन, अमेरिका में रहता है परिवार, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ इस युवा ने चुनी अध्यात्म की राह

बहन US आर्मी में कैप्टन, अमेरिका में रहता है परिवार, 1 करोड़ की नौकरी छोड़ इस युवा ने चुनी अध्यात्म की राह

सिरोही : राजस्थान (Rajasthan) के सिरोही (Sirohi) जिले के पिंडवाड़ा कस्बे के रहने वाले जैन परिवार के इकलौते बेटे ने 27 साल की उम्र में ही अध्यात्म का मार्ग चुन लिया है।  27 साल  के जैनम का परिवार अमेरिका (America) में रहता है। जैनम जैन की बहन शोनिका जैन यूएस आर्मी में कैप्टन है। जैनम ने खुद एक करोड़ की नौकरी छोड़ दीक्षा ग्रहण की है। अब हर तरफ जैनम के इस कदम की चर्चा हो रही है। तस्वीरों में देखिए जैनम का दीक्षा कार्यक्रम..

Asianet News Hindi | Updated : Dec 30 2021, 05:34 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

जैनम की दीक्षा का कार्यक्रम गुजरात (Gujarat) के बडोदरा के पास चाणसद गांव में आयोजित किया गया। यह स्वामी नारायण संस्था के 5वें सबसे बड़े आध्यात्मिक गुरु प्रमुख स्वामी महाराज का जन्म स्थल है। जैनम ने BAPS संस्था के सबसे बड़े संत महंत स्वामी महाराज के हाथों दीक्षा ग्रहण की।

25
Asianet Image

गुजरात के सालंगपुर में उन्होंने 4 साल तक BAPS स्वामीनारायण गुरुकुल में शिक्षा ग्रहण की। उनको आत्म कल्याण के लिए शिक्षा महंत स्वामी महाराज ने दी है। जैनम तबला वादक भी है और डिजाइनिंग और लेखन के क्षेत्र में इनकी विशेष रुचि है।
 

35
Asianet Image

जैनम जैन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा न्यूयॉर्क के हैरिक्स हाई स्कूल से की। इसके बाद न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट और आर्किटेक्ट की डिग्रियां हासिल कर रखी है। जैनम ने मैनहेटन में एक बड़ी कंपनी की नौकरी करते थे, लेकिन 4 साल पहले उन्होंने अचानक एक करोड़ सैलरी की नौकरी छोड़ दी। अमेरिका से गुजरात आ गए।
 

45
Asianet Image

जैनम ने शादी नहीं की है। उनका कहना है कि त्याग की भावना को लेकर समाज सेवा करने से कई परिवारों को फायदा मिलेगा। जैनम के पिता सिरोही के पिंडवाड़ा के रहने वाले हैं। वे 1986 में न्यूयॉर्क चले गए थे। वहां पर खुद का इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम का हॉलसेल काम शुरू किया।

55
Asianet Image

जैनम जैन की बहन डॉ. शेनिका वर्तमान में अमेरिका में आर्मी के यूनिवर्सिटी अस्पताल में काम करती हैं। शेनिका भारतीय मूल की पहली महिला है, जो अमेरिकन आर्मी में है और सर्जन के रूप में सेवाएं दे रही हैं।

इसे भी पढ़ें-ट्विटर पर #ReleaseKalicharanMaharaj टॉप ट्रेंड में, कुछ ही घंटे में ढाई लाख से ज्यादा ट्वीट, BJP भी समर्थन में

इसे भी पढ़ें-कहानी विजेंद्र सिंह राठौड़ की: केदारनाथ त्रासदी में लापता हुई पत्नी, 19 महीने भटककर ढूंढ निकाला,अब बनेगी फिल्म
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories