- Home
- States
- Rajasthan
- ईद की एक तस्वीर ऐसी भी: CM गहलोत के विधायकों ने होटल में पढ़ी नमाज, पिछले 20 दिन से नहीं गए अपने घर
ईद की एक तस्वीर ऐसी भी: CM गहलोत के विधायकों ने होटल में पढ़ी नमाज, पिछले 20 दिन से नहीं गए अपने घर
जैसलमेर (राजस्थान). पूरे देश में आज ईद का त्यौहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम सामाज के लोग कोरोना के कहर के चलते प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए इस बार घरों में ही ईद मना रहे हैं। इसी बीच राजस्थान में जारी सियासत के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गुट के 6 विधायक जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस होटल में ईद की नमाज अदा करते हुए देखे गए।
| Published : Aug 01 2020, 11:45 AM IST / Updated: Aug 01 2020, 12:20 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, शुक्रवार को गहलोत गुट के सभी विधायक जयपुर से जैसलमेर होटल शिफ्ट हो गए हैं। आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने विधायकों और राज्य की जनता को ईद की बदाई दी। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा ईद का यह त्यौहार हमें नेक नीयत और इंसानियत के साथ समाज के गरीब एवं जरूरतमंद तबके की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा देता है। यह त्यौहार हमें सिखाता है कि देश-प्रदेश के लिए हम हमेशा त्याग और बलिदान करने के लिए तैयार रहें।
अशोक गहलोत गुट के जो विधायक जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में ठहरे हैं, उनमें विधायक आमीन खान, आमीन कागजी, हकम अली, सलेह मोहम्मद, वाजिब और रफीक ने नमाज अदा करते हुए ईद-उल-अजहा को मना रहे हैं।
जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में नमाज पढ़ते हुए सीएम अशोक गहलोत खेमे के विधायक
बता दें कि गहलोत गुट के सभी विधायक पिछले 20 दिन से अपने घर नहीं गए हैं। पहले वह जयपुर के होटल फेयरमॉन्ट होटल में ठहरे थे, अब वह 14 अगस्त तक जैसलमेर में रुकेंगे।