'मत उड़ियो, तू डरियो.. ना कर मनमानी, मनमानी.. घर में ही रहियो..ना कर नादानी'
जयपुर, राजस्थान. कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने लॉक डाउन के अलावा फिलहाल दूसरा कोई विकल्प नहीं है। देश में 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित किया गया है। लेकिन एक भी दिन ऐसा नहीं निकला, जब इसका उल्लंघन नहीं किया गया हो। पुलिस और प्रशासन अच्छे-बुरे..प्यार-फटकार..हर तरह से लोगों को समझाते चला आ रहा है। लेकिन कुछ लोग फिर भी संक्रमण की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। इसे देखते हुए राजस्थान पुलिस ने अलग तरह का तरीका निकाला है। राजस्थान पुलिस ने फिल्म-'मसक्कली 2.0' गाने की एक पोस्ट अपने फेसबुक पेज पर शेयर की है। एक कार्टून पोस्टर के जरिये राजस्थान पुलिस ने नीचे लिरिक्स लिखे हैं-'मत उड़ियो, तू डरियो.. ना कर मनमानी, मनमानी.. घर में ही रहियो..ना कर नादानी!' पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर कोई भी बेवजह घर से बाहर घूमता मिला, तो उसे पकड़कर एक कमरे मे बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बार-बार उसे 'मसक्कली 2.0' गाना सुनाया जाएगा।
- FB
- TW
- Linkdin
)