- Home
- States
- Rajasthan
- बड़ी खतरनाक है घूंघट में दिखने वाली ये दुल्हन, 5 शादियां कर चुकी, एक पति की कल ही मौत..रहिए सावधान
बड़ी खतरनाक है घूंघट में दिखने वाली ये दुल्हन, 5 शादियां कर चुकी, एक पति की कल ही मौत..रहिए सावधान
जयपुर (राजस्थान).घर के बड़े-बढ़े अक्सर कहते हैं कि शादी-विवाह जैसे बड़े फैसले सोच-समझकर लेना चाहिए। नहीं तो बाद में पछताने के अलावा और कुछ नहीं रह जाता है। क्योंकि देश में शादी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिसमें राजस्थान इस मामले में पहले नंबर पर आता है। फिर भी लोग लुटेरी गैंग के चक्कर में फंस जाते हैं। एक मामला फिर उदयपुर से सामने आया है। जहां एक महिला ने 5 शादियां कर चुकी है। पांचवे पति को उसने इतना प्रताड़ित किया कि उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया। पढ़िए कैसे- शादी के बाद ससुराल में कांड कर भाग जाती...
| Published : Oct 12 2021, 05:02 PM IST / Updated: Oct 12 2021, 05:04 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin
दरअसल, सोमवार रात को उदयपुर के रहने वाले सैनिक सिंह उर्फ सुमित लुटेरी दुल्हन की सच्चाई जानने के बाद सुसाइड कर लिया। एक साल पहले फेसबुक पर उसकी मुलाकात तनुष्का उर्फ भारती से हुई थी। सुमति उससे प्यार करने लगा और उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। लेकिन युवक महिला की हकीकत से अनजान था, फिर भी उससे शादी करने के लिए तैयार हो गया।दो तीन महीनों बाद ही सुमित ने तनुष्का से नवंबर में शादी कर ली।
शादी के कुछ दिन बाद ही सुमित और तनुष्का में आए दिन विवाद होने लगा। तनुष्का घर छोड़कर चली गई और महिला थाने में सुमित के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन महिला 5 लाख रुपए के लिए सुमित को तंग कर रही थी। युवक उसके चलते तनाव में रहने लगा था। जिसका परिणाम यह हुआ कि उसने सोमवार रात दुखी होकर अपनी जिंदगी ही समाप्त कर ली।
मृतक सुमित के परिजनों ने पुलिस के पास जाकर आरोपी महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि तनुष्का एक लुटेरी दुल्हन है। हमें बाद में उसके जाने के बाद पता चला। उसने जिनको अपने माता-पिता, भाई-बहन बताया था, वह सभ फर्जी निकले। वह एक लुटेरी गैंग से जुड़ी हुई है। जिनका काम इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना है।
पुलिस ने जब महिला के बार में पूरी कुंडली निकाली तो पता चला कि महिला सुमित से विवाह करन से पहले 4 शादियां कर चुकी है। इतना ही नहीं उसका एक 10 साल का बेटा भी है। तनुष्का ने इससे पहले ही अपने चारों पतियों के खिलाफ महिला थाने में मामला दर्ज करवा कर रुपए भी वसूले हैं।
पुलिस लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश होने के बाद आरोपियों को पकड़ने की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह गैंग पहले मोटी रकम लेकर शादी फाइनल करता है, फिर दुल्हन, अपने फर्जी रिश्तेदारों के साथ फरार हो जाती है।