- Home
- States
- Rajasthan
- राजस्थान सरकार पर संकट! सचिन पायलट 24 विधायकों के साथ पहुंचे दिल्ली, CM गहलोत की बढ़ी धड़कन..
राजस्थान सरकार पर संकट! सचिन पायलट 24 विधायकों के साथ पहुंचे दिल्ली, CM गहलोत की बढ़ी धड़कन..
जयपुर. मध्य प्रदेश के बाद राजस्थान में एक बार कांग्रेस पार्टी के बीच सियासी संग्राम शुरू हो गया है। कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और डिप्टी सीएम सचिन पायलट आमने-सामने आ गए हैं। बताया जाता है कि सरकार गिराने की साजिश और विधायंको की खरीद-फरोख्त के आरोपों के बीच पायलट 24 विधायकों के साथ सोनिया गांधी से मिलने के लिए राजधानी दिल्ली पहुंच गए है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पायलट 15 विधायकों के साथ पहुंचे हैं। माना जा रहा कि वह सरकार से नाराज चल रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर चर्चा होने लगी है कि राजस्थान की सियासत में मध्य प्रदेश जैसा हाल दिखने को मिल सकता है।
- FB
- TW
- Linkdin
)
फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए हैं पायलट
दरअसल, सचिन पायलट कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों के साथ दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में ठहरे हुए हैं। जहां वह पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलकर अपनी बात रखेंगे। इसके लिए उन्होंने समय मांगा है।
बीजेपी विधायाकों को दे रही 25 करोड़ का ऑफर
बताया जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भाजपा पर राजस्थान सरकार गिराने का आरोप लगा रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने शनिवार को भाजपा आरोप लगाते हुए कहा भाजपा की ओर से कई कांग्रेस विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25 करोड़ रुपयों का ऑफर दिया जा रहा है।
अशोक गहलोत को कमलनाथ जैसा हश्र होने का डर!
राजनीतिक गलियाराों में चर्चा होने लगी है कि कही राजस्थान की सियासत में मध्य प्रदेश जैसा हाल दिखने को मिल सकता है। जिस तरह 4 महीने पहले ज्यतोरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था, जिससे कमलनाथ सरकार गिर गई थी। ऐसे में सीएम अशोक गहलोत की धड़कने भी तेज हो गईं हैं कहीं एमपी जैसा हाल राजस्थान में ना हो जाए।
सिंधिया की राह चलेंगे पायलट
बता दें कि 2018 में हुए विधानसभ चुनाव के बाद सचिन पायलट के समर्थक चाहते थे कि वह राजस्थान के मुख्यमंत्री बने। क्योंकि वह मुख्यमंत्री पद के सशक्त दावेदार थे। लेकिन दिल्ली मैं बैठी सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने सीएम के लिए अशोक गहलोत के नाम की मुहर लगा दी। ठीक उसी तरह जैसे मध्य प्रदेश में भी सिंधिया की जगह कमलनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। सिंधिया ने पार्टी से बगावत कर कमलनाथ सककार गिरा दी थी, तभी सोशल मीजिया पर खूब चर्चा होने लगी थी कहीं, राजस्थान में भी पायलट सिंधिया की राह पकड़ सकते हैं।
पायलट के साथ यह विधायक पहुंचे दिल्ली
बता दें कि सचिन पायलट के साथ शनिवार को जो विधायक दिल्ली पहुंचे हैं इस लिस्ट में सुरेश टांक, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, ओम प्रकाश हुडला, राजेंद्र बिधुड़ी, पीआर मीणा सहित अन्य विधायक हैं। इनके अलावा, दिल्ली में ही विधायक रोहित बोहरा, चेतन डूडी और दानिश अबरार पहले से दिल्ली में हैं।
अशोक गहलोत ने बुलाई आपात बैठक
सियासी संग्राम के बीच सीएम अशोक गहलोत ने शनिवार रात अपने आवास पर सभी मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई थी। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आ पाया है कि इस बैठक में क्या हुआ। माना जा रहा है कि सीएम ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों को उनके स्थान का पता लगाने के लिए आदेश दिया है।