- Home
- States
- Rajasthan
- लॉकडाउन में नौकरी गंवाकर लोग घर पर बैठ गए, इस कपल ने खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस
लॉकडाउन में नौकरी गंवाकर लोग घर पर बैठ गए, इस कपल ने खड़ा कर दिया करोड़ों का बिजनेस
जयपुर, राजस्थान. 'जहां चाह-वहां राह!' यह सही है कि लॉकडाउन के चलते हजारों लोगों को काम-धंधों से हाथ धोना पड़ा। लोगों के धंधे बैठ गए। लेकिन यह कपल कोरोनाकाल में भी सफलता के झंडे गाड़ गया। यह हैं नागौर के रहने वाले राजेंद्र लोरा और उनकी पत्नी चंद्रकांता। ये किसानों के लिए एक स्टार्टअप फ्रेशोकार्ट चलाते हैं। इसके तहत यह कपल किसानों को एग्री इनपुट जैसे-कीटनाशक, पेस्टीसाइड और अन्य प्रकार की दवाओं की होम डिलीवरी करता है। इस समय इस स्टार्टअप से 30 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हैं। इस स्टार्टअप ने इस साल करीब 3 करोड़ रुपए का कारोबार किया है। राजेंद्र बताते हैं कि वे अकसर किसानों से मिलते थे, तो मालूम चलता था कि उन्हें फसलों-सब्जियों पर छिड़काव के लिए समय पर दवाएं नहीं मिल पाती थीं। इसी को ध्यान में रखकर उन्होंने यह ऑनलाइन प्लेटफार्म उपलब्ध कराया।
- FB
- TW
- Linkdin
)
राजेंद्र बताते हैं कि उन्होंने 4 साल पहले इस स्टार्टअप की शुरुआत की थी। उनकी पत्नी चंद्रकांत भी बराबर की इसमें में सहयोगी हैं। लॉकडाउन में उनका स्टार्टअप किसानों के लिए काफी मददगार रहा।
राजेंद्र बताते हैं कि उनके पास करीब 45 लोगों की टीम है। यह टीम किसानों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करती है। इसके बाद ऑनलाइन ऑर्डर मिलने पर किसानों को कीटनाशक आदि मुहैया करा दिए जाते हैं।
राजेंद्र के इस स्टार्टअप से अभी 30 हजार से ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं। इस साल उनके स्टार्टअप ने 3 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है।
कंपनी की ऑपरेशन हेड राजेंद्र की पत्नी चंद्रकांता हैं। वे बताती हैं कि उनकी कंपनी किसानों को 10 हजार रुपए तक फाइनेंस भी देती है। इस पर 12 फीसदी ब्याज लिया जाता है। वहीं कंपनी किसानों को मार्केट रेट से 5-10 फीसदी कम पर कीटनाशक मुहैया कराती है।
राजेंद्र लोरा ने जबलपुर ट्रिपल आईटी से इंजीनियर किया हुआ है। उन्होंने 2 साल मुंबई में नौकरी भी की। लेकिन अपना कुछ करने का मन था, तो नौकरी छोड़ दी। उनकी पत्नी एमबीए-पीएचडी हैं। अब वे अपनी कंपनी की मार्केटिंग संभालती हैं।