MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • भारत की 35 करोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं ये सुपर दादी, लंदन में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

भारत की 35 करोड़ महिलाओं के लिए प्रेरणा बनीं ये सुपर दादी, लंदन में बना दिया अनोखा रिकॉर्ड

जयपुर. भारत में वर्तमान में करीब 75 करोड़ महिलाएं वर्ग है। इनमें से करीब पैंतीस करोड़ बीस साल से उपर है। इन पैंतीस करोड़ महिलाओं के लिए जयपुर की रहने वाली 57 साल की सुपर दादी ने बड़ी मिसाल कायम कर दी है। उन्होंने जो उपलब्धि हासिल की है उसको जान हर कोई उनको सलाम कर रहा है। ऐसा रिकॉर्ड कायम करने वाली ये दादी एकमात्र भारतीय महिला बन गई हैं। आइए जानते हैं किया क्या कारनामा जिससे मच गई सनसनी...
 

Asianet News Hindi | Published : Aug 24 2022, 12:31 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

दरअसल. साइकिल चलाने में चैंम्पियन सुपर दादी रेणु सिंघी ने लंदन में आयोजित हुई एक साइकिल प्रतियोगिता मे पिछले दिनों नाम कमाया है। उन्होंने पंद्रह सौ किलोमीटर से भी ज्यादा तक साइकिल दौड़ाई और दुनिया से आए 1900 साइकिलिस्ट को पछाड़कर अवार्ड जीत लिया। ऐसा करने वाली वे भारत की इकलौती महिला शक्ति हैं। .
 

26
Asianet Image

जयपुर में रहने वाली रेणु 57 साल की हैं। वे जयपुर के एक निजी कॉलेज में एडवाइजर हैं। उन्होनें बताया कि छह साल पहले एक दोस्त ने उन्हें साइकिल चलाने के लिए मोटिवेट किया। गुर सिखाए और पूरी जानकारी दी। उसके बाद तो कई नेशनल और इंटरनेशल इवेंट में हिस्सा लिया और कईयों में जीत दर्ज की। हाल ही में लंदन में आयोजित होने वाली दुनिया की बड़ी साइकिल प्रतियोगिताओं में शामिल लंदन एडिनबर्ग लंदन 2022 में वे विजेता रहीं है। 

36
Asianet Image

रेणु जब जीतकर जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। हर दिन अलग अलग संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। अपने मोटिवेशन के बारे में उन्होंने बताया कि करीब छह साल पहले जेसीसी के प्रेसीडेंट सुनील शर्मा ने उन्हें साइक्लिंग करने के लिए मोटिवेट किया था।

46
Asianet Image

रेणु जब जीतकर जयपुर लौटीं तो रविवार को उनके स्वागत का कार्यक्रम जयपुर में रखा गया। हर दिन अलग अलग संस्थाओं के द्वारा उनका स्वागत किया जा रहा है। अपने मोटिवेशन के बारे में उन्होंने बताया कि करीब छह साल पहले जेसीसी के प्रेसीडेंट सुनील शर्मा ने उन्हें साइक्लिंग करने के लिए मोटिवेट किया था।

56
Asianet Image

प्रतिभागियों को इंग्लैंड की राजधानी लंदन से शुरुआत कर स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबर्ग होते हुए संपूर्ण यूनाइटेड किंगडम में 1550 किलोमीटर साइक्लिंग कर वापस लंदन पहुंचना था। यह कोई सामान्य राइड नहीं थी, बल्कि इस राइड के लिए 128 घंटे की समय सीमा तय की गई थी।

66
Asianet Image

रेणु ने कहा कि उन्होंने यह सफर 124 घंटे व 32 मिनट में पूरा किया।  भारत से इस इवेंट में 171 प्रतिभागी और थे और वे सभी पुरुष थे। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह  लगातार 600 किलोमीटर साइक्लिंग कर पांच बार सुपर रेंडोन्नेर का स्टेटस हासिल कर चुकी हैं।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories