MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • जोधपुर में 6वीं मंजिल से कूदने वाली मॉडल के साथ होटल में हुई थी गलत हरकत, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जोधपुर में 6वीं मंजिल से कूदने वाली मॉडल के साथ होटल में हुई थी गलत हरकत, पिता ने किया चौंकाने वाला खुलासा

जोधपुर (राजस्थान). मॉडलिंग की दुनिया में अपना करियर बनाने वाली जोधपुर शहर में 19 साल की मॉडल गुनगुन उपाध्याय ने रविवार रात सुसाइड करने की कोशिश की। एक होटल की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। जिसके बाद उसे आनन-फानन में हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है। फिलहाल मॉडल की हालत गंभीर बताई जा रही है। हालांकि अभी तक मॉडल ने सुसाइड करने का प्रयास क्यों किया फिलहाल इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय ने इसी बीच एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बस अभी यही कहा कि उनकी बेटी के साथ होटल में कुछ ऐसा गलत हुआ था, जिसके चलते वह मरने को मजबूर हो गई। पढ़िए पिता ने क्या किया खुलासा...

Asianet News Hindi | Published : Jan 31 2022, 01:08 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

दरअसल, यह खौफनाक घटना जोधपुर के रातानाडा थाना इलाके के एक होटल की है। जहां गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आई थी,  जोधपुर आने के बाद उसने रविवार रात अपने पिता को फोन कर बताया कि वह सुसाइड करने जा रही है। सिर्फ आखिरी बार चेहरा देख लेना और छलांग लगा दी। इसके बाद पिता ने तत्काल पुलिस से संपर्क किया।

25
Asianet Image

पिता ने इस घटना की जानकरी फौरन जोधपुर पुलिस को दी, इसके बाद एसीपी देरावर सिंह ने फोन नंबर के आधार पर मॉडल गुनगुन की लोकेशन निकाली और अपनी टीम मौके पर भेजी। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। बताया जा रहा है कि व कूदी तो नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। सिर और बाकी अंगों में चोट लगने की वजह से उसका काफी खून बह गया था। वह खून से लथपथ  हालत में बेसुध पड़ी थी। उसको तुरंत मथुरादास माथुर हॉस्पिटल पहुंचाया गया।
 

35
Asianet Image

एसीपी देरावरसिंह ने बताया कि मॉडल गुनगुन उपाध्याय अभी कुछ भी बताने की हालत में नहीं हैं। उनसे पूछताछ के बाद ही पता चल पाएगा कि उन्होंने अपनी जान देने की कोशिश क्यों की। लेकिन, पुलिस की शुरुआती पड़ताल में सामने आया है कि गुनगुन के साथ उदयपुर की होटल में गलत हरकत हुई थी। गुनगुन ने अपने पिता को उदयपुर में हुई गलत हरकत की जानकारी दी थी, उदयपुर में हुई गलत हरकत से आहत होकर मॉडल गुनगुन ने जोधपुर पहुंचते ही होटल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। 

45
Asianet Image

बताया जाता है कि मॉडल गुनगुन  मॉडलिंग के लिए उदयपुर गई हुई थीं। उदयपुर से जोधपुर लौटकर वो सीधे होटल में चली गई। जबकि उसके पिता उसका रेलवे स्टेशन पर इंतजार कर रहे थे। लेकिन वो सीधे होटल लॉर्ड्स इन पहुंची और होटल के काउंटर पर ही बैग रखकर वो लिफ्ट से छठवीं मंजिल प जाकर रूफ टॉप पर से नीचे छलांग लगा दी। 

55
Asianet Image

बता ते दें कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं। उन्होंने बताया कि परिवार से ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिसके चलते उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठाएगी। उसके साथ जो कुछ भी हुआ है वह होटल में ही हआ है।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories