MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • ‘पापा!मैं सुसाइड कर रही हूं, आखिरी बार चेहरा देख लेना’, ये कहकर 19 साल की मॉडल होटल के 6th फ्लोर से कूदी

‘पापा!मैं सुसाइड कर रही हूं, आखिरी बार चेहरा देख लेना’, ये कहकर 19 साल की मॉडल होटल के 6th फ्लोर से कूदी

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में 19 साल की मॉडल गुनगुन उपाध्याय (Gungun Upadhyay) ने एक होटल की छठवीं मंजिल से छलांग लगा दी। घटना रातानाडा के होटल की है। घटना से पहले गुनगुन ने अपने पिता को फोन किया और उन्हें सुसाइड करने की जानकारी दी। इसके बाद कूदी तो वह नीचे खड़ी कार पर जाकर गिरी और बुरी तरह घायल हो गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। डॉक्टर्स का कहना है कि बहुत ऊंचाई से गिरने के कारण गुनगुन की पसलियों और पैर में फैक्चर आया है। हालांकि, उनकी हालत खतरे से बाहर है। जानिए पूरी घटना के बारे में...

Asianet News Hindi | Updated : Jan 31 2022, 11:47 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

पुलिस के मुताबिक, गुनगुन शनिवार को उदयपुर से जोधपुर आईं थीं। यहां वह रातानाडा के होटल में रुकीं थीं।

28
Asianet Image

रविवार को उन्होंने पिता गणेश उपाध्याय को फोन किया और कहा कि ‘पापा मैं सुसाइड करने जा रही हूं, सिर्फ एक बार मेरा चेहरा देख लेना।’

38
Asianet Image

इसके बाद पिता ने लोकल पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने गुनगुन की लोकेशन ट्रैस की और घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि, तब तक गुनगुन छठी मंजिंल से छलांग लगा चुकी थी। 

48
Asianet Image

उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गुनगुन ने जिस होटल की छत से छलांग लगाई है, वह जोधपुर शहर के पीडब्ल्यूडी चौराहे पर स्थित है।
 

58
Asianet Image

डॉक्टर्स का कहना है कि गुनगुन का काफी खून बह चुका है। फिलहाल, वह बात करने की स्थिति में नहीं है। जैसे ही उसे होश आएगा, पूछताछ की जाएगी। पुलिस अब मॉडल युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।

68
Asianet Image

हालांकि, अभी तक सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि गुनगुन के पिता गणेश उपाध्याय जोधपुर में ही मंडी व्यवसायी हैं।

78
Asianet Image

पिता से गुनगुन के बारे में पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि गुनगुन मॉडलिंग के लिए जोधपुर से उदयपुर गई थी। 

88
Asianet Image

वहां गुनगुन के साथ एक होटल में गलत हरकत हुई थी। गुनगुन ने पिता को इस बारे में जानकारी दी थी। इसी घटना से वह आहत चल रही थी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories