Tue, 08 Jul, 2025 IST
hindi
MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaMarathimynation
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
Download App
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • डॉक्टर बनना चाहते थे अशोक गहलोत किस्मत ने यूं दी सियासत में एंट्री, पढ़िए मैजिशियन से मुख्यमंत्री तक का किस्सा

डॉक्टर बनना चाहते थे अशोक गहलोत किस्मत ने यूं दी सियासत में एंट्री, पढ़िए मैजिशियन से मुख्यमंत्री तक का किस्सा

जयपुर : राजस्थान (Rajasthan) की सियासत का एक सितारा जो चार दशक बाद भी चमक रहा है। सूबे की राजनीति का जब भी जिक्र होगा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के नाम सबसे पहले आएगा। जादूगर से सियासत में जादूगरी तक का सफर तय करने वाले गहलोत आज 71 साल के हो गए हैं। जनता के बीच अपनापन लेकर जाने वाले अशोक असल जिंदगी में बेहद ही सरल स्वभाव के माने जाते हैं लेकिन राजनीति में उनका कोई सानी नहीं है। उन्हें गांधीवादी विचारधारा का नेता माना जाता है। बड़े-बड़े धुरंधरों को अपनी चाल से पस्त करने वाले अशोक गहलोत का यहां तक का सफर इतना भी आसान नहीं। जन्मदिन पर जानिए उस नेता के बारें में जो कभी एक जादूगर हुआ करता था और आज सियासत का बाजीगर..

5 Min read
Asianet News Hindi
Published : May 03 2022, 01:19 PM IST | Updated : May 03 2022, 01:26 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110

अशोक गहलोत का जन्म जोधपुर (Jodhpur) के लक्ष्मण सिंह गहलोत के घर में तीन  मई 1951 को हुआ। उनके पिता जादूगर थे तो जादू की कला गहलोत में भी खूब देखने को मिली। कॉलेज के दिनों में कई बार वे अपना जादू दिखाते तो उनके दोस्त और बाद में उनके समर्थक उन्हें मैजिशियन कहकर बुलाते। अशोक गहलोत ने साइंस और लॉ में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद अर्थशास्त्र से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की।

210

एक अस्पताल के समारोह में अशोक गहलोत ने बताया था कि साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद वे डॉक्टर बनना चाहते लेकिन मेडिकल एंट्रेस टेस्ट पास नहीं कर सके और उनका यह सपना सपना ही रह गया। लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी किस्मत उन्हें कहीं और लेकर जा रही है और एक दिन उन्हें राजनीति का मंझा खिलाड़ी बना देगी। गहलोत की शादी 27 नवंबर 1977 को सुनीता गहलोत के साथ हुई। उनकी एक बेटी सोनिया गहलोत और एक बेटा वैभव गहलोत है। 

310

बात 1970 के समय की है तब पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) के बेटे संजय गांधी (Sanjay Gandhi) की सियासत में धमक थी। उसी वक्त अशोक गहलोत की कांग्रेस (Congress) में एंट्री हुई। यह वह दौर था जब कांग्रेस में बड़े-बड़े दिग्गज नेता हुआ करते थे लेकिन किसी को क्या पता था कि एक दिन उन्हें अशोक के सामने सियासी मोर्च पर शिकस्त झेलनी पड़ेगी।

410

चार दशक से राजनीति में अशोक गहलोत किसी न किसी पद पर बने हुए हैं। 1971 के बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय उन्होंने NSUI कार्यकर्ता के तौर पर बंगाल में शरणार्थी शिविरों में काम किया। उसी वक्त तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की नजरों में आएं और यहीं उनके करियर का टर्निंग प्वॉइंट भी रहा। कुछ राजनीतिक विशेषज्ञ भी यही मानते हैं कि गहलोत की खोज का श्रेय इंदिरा गांधी को दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे उत्तर पूर्व क्षेत्र में भीषण शरणार्थी समस्या के दौरान गहलोत से मिलने वाले शुरुआती नेताओं में थीं।

510

इसका एक कारण यह भी है कि जब गहलोत की कांग्रेस में एंट्री हुई थी तब उनकी उम्र महज 20 साल थी और उनको राजनीति में आने का निमंत्रण और किसी ने नहीं, खुद तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी हीने दिया था। इसी आमंत्रण के बाद वे इंदौर में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के सत्र में पहुंचे और यहीं उनकी मुलाकात संजय गांधी से हुई। 

610

गहलोत ने NSUI कार्यकर्ता के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। 1973 से 1979 तक इस विंग के अध्यक्ष भी रहें और कांग्रेस के छात्र विंग को खूब मजबूती दी। साल 1979 से 1982 के बीच उन्हें जोधपुर शहर की जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। 1980 में पहली बार जोधपुर से सांसद बने और 1982 में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रहे। गहलोत 1980 में सबसे पहले सांसद बने फिर 8वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं लोकसभा में भी जोधपुर से सांसद चुने गए। 
 

710

अशोक गहलोत 1999, 2003, 2008, 2013 और 2018 में जोधपुर शहर के सरदारपुरा विधानसभा से विधायक चुने गए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी भूमिका निभाई। दो सितंबर 1982 से 7 फरवरी, 1984 तक इंदिरा गांधी सरकार में पर्यटन और नागरिक उड्डयन उप मंत्री रहे। 7 फरवरी, 1984 से 31 अक्टूबर 1984 तक खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। 12 नवंबर 1984 से 31 दिसंबर 1984 तक एक बार फिर इसी मंत्रालय का कामकाज देखा। 31 दिसंबर 1984 से 26 सितंबर 1985 तक केंद्रीय पर्यटन और नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री के तौर पर काम किया।
 

810

जननायक के तौर पर पहचान बनाने वाले अशोक गहलोत तीसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर हैं।  पहली बार एक दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 तक उन्हें यह पद नवाजा गया था। 13 दिसंबर  2008 से 13 दिसंबर 2013 तक दूसरी बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे। इसके बाद एक बार फिर 17 दिसंबर 2018 को उन्होंने तीसरी बार सूबे के मुख्यमंत्री पद को संभाला और तब से लगातार काम कर रहे हैं।

910

राजनीतिक जानकार बताते हैं कि शुरुआत में ही अशोक गहलोत को कांग्रेस की कार्यशैली समझ में आ गई थी कि यहां हाईकमान को साधने वाला ही सियासत में लंबी पारी खेल सकता है। यही कारण है कि उन्होंने इसी लाइन पर काम किया और इंदिरा गांधी से लेकर संजय गांधी, राजीव गांधी  सोनिया गांधी और अब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी तक उनकी मजबूत पकड़ है और गहलोत की चलती भी खूब है।

1010

कुछ जानकार बताते हैं कि राजस्थान में चुनाव हो और कांग्रेस कम अंतर से जीती हो तो पार्टी के अंदर सभी को पता होता है कि कमान गहलोत के ही हाथ जाने वाली है। गहलोत की सरलता और उनकी सादगी ने उनके कद को काफी ऊंचाईयों तक पहुंचाया है। एक दौर ऐसा भी था जब अहमद पटेल और गुलाम नबी आजाद के सामने अशोक गहलोत कुर्सी तक पर नहीं बैठते थे लेकिन बाद में उनकी कुर्सी बड़े नेताओं की बराबरी पर लगने लगी। गहलोत 24 अकबर रोड के किसी भी शक्तिशाली पदाधिकारी जितने ही ताकतवर रहे हैं। उनके रिश्ते सभी से बेहतर ही रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-यूं ही नहीं कोई शिवराज सिंह चौहान बन जाता..जन्मदिन पर जानिए MP के 'कॉमन मैन' के किस्से, बचपन से सियासी शिखर तक

इसे भी पढ़ें-जन्मदिन विशेष : नीतीश कुमार की वो बातें, जो शायद ही जानते होंगे आप, स्कूल-शादी और परिवार के हैं सीक्रेट राज

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
राहुल गांधी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • whatsapp
  • YT video
  • Facebook
  • insta
  • Twitter
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved