- Home
- States
- Rajasthan
- अपना पहला प्यार पाना चाहती थी बेटी, मां ने दामाद को रास्ते से हटाने सुझाया यह तरीका
अपना पहला प्यार पाना चाहती थी बेटी, मां ने दामाद को रास्ते से हटाने सुझाया यह तरीका
जैसलमेर, राजस्थान. अपना पहला प्यार (first love) दुबारा पाने की चाहत में एक नाबालिग पत्नी ने अपने पति को मौत की नींद सुला दिया। हैरानी की बात यह है कि इस साजिश (Conspiracy) में उसकी मां भी शामिल हो गई। वो दामाद की शराब की आदत से नाराज थी। पुलिस ने पति, सास और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सांकड़ा क्षेत्र के माधोपुरा गांव की मेघवालों की ढाणी से जुड़ा है। इस हत्याकांड का खुलासा रविवार को हुआ। मृतक कौशलाराम के परिजनों ने सांकड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि रविवार सुबह वो पलंग पर पड़ा मिला। आसपास खून के छींटे बिखरे थे। उन्हें शुरू से ही मृतक की पत्नी पर शक था। घटना का मुआयना करने के बाद एसपी डॉ. अजयसिंह ने मृतक की पत्नी से कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आगे पढ़ें इसी अपराध की कहानी...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि नाबालिग पत्नी की मां सुआदेवी ने बेटी को नींद की गोलियां लाकर दी थीं। आरोपी पत्नी ने पहले दिन पति को एक गोली खिलाई। अगले दिन खाने में कई गोलियां मिलाकर खिला दीं। आरोपी महिला का अपने पिता के साथ काम करने वाले युवक से प्रेम-प्रसंग था। लेकिन परिजनों ने उसकी शादी तीन महीने पहले कौशलाराम से करा दी थी। आगे पढ़ें-ऑर्केस्ट्रा में हुआ म्यूजिशियन को एक बच्चे की मां से प्यार, लवमैरिज करने के बाद दीवार से सिर पटक लिया
रोहतक,हरियाणा. कुछ दिन पहले यहां के एक 26 वर्षीय म्यूजिशियन (Musician) की हत्या का चौंकाने वाला केस सामने आया था। उसका मर्डर किसी और ने नहीं, बल्कि पत्नी और सास-ससुर ने किया था। मृतक सूरज और उसकी पत्नी सोनू ने लवमैरिज की थी। दोनों एक ऑर्केस्ट्रा में काम करते थे। यहीं इनका प्यार हुआ था। इसके बाद लवमैरिज (love marriage) कर ली। सोनू तलाकशुदा थी। उसका एक बच्चा है। इसे लेकर ही दम्पती में विवाद रहने लगा था। जांच में सामने आया है कि सूरज यह लवमैरिज करके पछता रहा था। सोनू आर्केस्ट्रा में सिंगर थी। वहीं, सूरज म्यूजिशियन। 2 साल पहले इन्होंने लवमैरिज की थी। सूरज सोनू के पहले बच्चे को लेकर खुश नहीं था। इसी बात को लेकर दम्पती में अकसर झगड़ा होता था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
पुलिस को सूरज की ससुराल में दीवार पर खून के धब्बे मिले थे। पत्नी और ससुरालवालों का कहना है कि सूरज ने किसी बात से परेशान होकर दीवार पर सिर दे मारा था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो कुछ अहम सुराग लगे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
सूरज के भाई जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि वो चार भाई-बहन हैं। सूरज सबसे छोटा था। जितेंद्र ने बताया कि सूरज उन्हें कई बार बोल चुका था कि उसके ससुरालवाले उसे मारते-पीटते थे। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
पुलिस की जांच में सामने आया कि सूरज के सिर में दोनों तरफ नुकीले हथियार से वार किया गया था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
लवमैरिज के बाद से सूरज ससुराल में ही रहता था। उसने अपने परिवार से नाता तोड़ लिया था। हालांकि वो फोन पर बराबर बड़े भाई जितेंद्र के संपर्क में था। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...