MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • राजस्थान का चमत्कारी मंदिर जहां माता को चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब, एक बूंद भी कम हुई तो नहीं होता स्वीकार

राजस्थान का चमत्कारी मंदिर जहां माता को चढ़ाई जाती है ढाई प्याला शराब, एक बूंद भी कम हुई तो नहीं होता स्वीकार

नागौर : देश में चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2022) की धूम है। माता मंदिरों में भक्तों के जयकारे ही सुनाई दे रही है। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों का तांता लगा है। भक्त पूजा-पाठ आरती कर माता को प्रसाद में फल-फूल चढ़ा रहे हैं। लेकिन राजस्थान में माता का एक ऐसा चमत्कारिक मंदिर है, जहां प्रसाद में फल-फूल नहीं बल्कि ढाई प्याला शराब चढ़ाई जाती है। कहा जाता है कि अगर इस प्याले में एक बूंद भी शराब कम हुई तो माता इस प्रसाद को स्वीकर नहीं करती। पुजारी बताते हैं कि जो भी भक्त साफ नियत से माता को भोग लगाता है, उसकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। यह मंदिर है भंवाल माता की। यहां मां काली विराजमान हैं। जानिए इस माता मंदिर की पूरी कहानी...

Asianet News Hindi | Published : Apr 03 2022, 10:16 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

भंवाल माता मंदिर (Bhanwal Mata temple) नागौर (Nagaur) के मेड़ता से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित भुवाल गांव में है। यह मंदिर अपने अनूठे चमत्कार के लिए प्रसिद्ध है। मंदिर में माता की काली और ब्राह्मणी दो स्वरूप में विराजमान है। श्रद्धालु दूर-दूर  से माता दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। यहां हर साल नवरात्रि में मेला लगता है। मंदिर प्रांगण के शिलालेख के मुताबिक इस मंदिर का निर्माण विक्रम संवत 1119 में हुआ था। 

25
Asianet Image

इस मंदिर में प्रसाद के तौर पर माता को ढाई प्याला शराब चढ़ाई जाती है। खास बात ये है कि अगर इस प्याले में एक बूंद भी प्रसाद कम हो तो माता इसे ग्रहण नहीं करती हैं। बताया जाता है कि देवी मां के मुख से शराब से भरे चांदी के प्याले को लगाते ही शराब अपने आप गायब हो जाती है। पुजारी ऐसा तीन बार करते हैं। तीसरी बार प्याला आधा खाली हो जाता है।

35
Asianet Image

यहां के पुजारी बताते हैं कि आज तक कोई यह पता नहीं लगा पाया कि प्याले की शराब कहां जाती है और कैसे गायब हो जाती है। वैज्ञानिक भी इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं। सभी इसे माता काली का चमत्कार मानते हैं। हर दिन भक्त यहां दर्शन करने आते हैं।

45
Asianet Image

माता मंदिर में एक शिलालेख है जो काफी प्राचीन है। कहा जाता है कि इसे 12वीं शताब्दी में बनाया गया था। मंदिर का निर्माण लाल पत्थरों से किया गया है। मंदिर की दीवारों पर प्राचीन काल की मूर्तियां उत्कीर्ण हैं। इन मूर्तियों में यक्ष, गंधर्व, किन्नर और देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। यह मंदिर राजस्थान के प्रसिद्ध शक्तिपीठों में से एक माना जाता है।

55
Asianet Image

यहां के लोग बताते हैं कि एक समय की बात है जब कई डाकू लूटपाट करने के बाद इसी जगह लूट का सामान आपस में बांटने लगे। तभी वहां राजा के सैनिक पहुंच गए और उन्होंने डाकुओं को घेर लिया। मौत को सामने देख डाकुओं ने माता को याद किया, तभी मां वहां प्रकट हो गईं और सभी डाकुओं को भेड़-बकरी बना दिया, जिससे उनकी जिंदगी बच गई। इसके बाद इन्हीं डाकुओं ने यहां माता के मंदिर का निर्माण कराया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories