MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Rajasthan
  • इस शख्स ने ऑयल और ब्रश से लिखी-3000 पन्नों की अनूठी रामायण, ये थी इसको लिखने की वजह

इस शख्स ने ऑयल और ब्रश से लिखी-3000 पन्नों की अनूठी रामायण, ये थी इसको लिखने की वजह

जयपुर. कहते हैं अगर आपके इरादे मजबूत हो तो आप कठिन से कठिन काम को आसानी से कर लेते हैं। ऐसा ही मुश्किल काम को पूरा किया है राजस्थान के लाल शरद माथुर ने। इन्होंने ऑयल पेंट और ब्रश के जरिए करीब 3000 पन्नों पर पूरी रामचरितमानस को लिख दिया। उनको इसे लिखने में करीब साढ़े छह साल का समय लग गया।
 

Arvind Raghuwanshi | Updated : Sep 24 2019, 06:45 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
शरद माथुर इस रामचरितमानस को अयोध्या में रामजन्मभूमि पर बनने वाले मंदिर को भेंट करना चाहते हैं। उन्होंने इसकी शुरुआत करीब 6 साल पहले जब की थी तब नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने थे। उन्हें यकीन है कि मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर जरुर बनेगा। उनकी इच्छा है वह रामायण को राम की जन्मभूमि पर भेंट करेंगे।
25
Asianet Image
शरद माथुर के अनुसार देश-दुनिया में किसी ने शायद ही पहले ऑयल और ब्रश से रामचरित मानस को लिखा होगा। अब वह अपने इस मेहनत को लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल करवाने के लिए प्रयास शुरू कर दिए है।
35
Asianet Image
माथुर ने बताया जब मैंने 6 साल पहले इस रामचरितमानस की लिखने की शुरुआत कि तो उन्हें लगा मैं इसको पूरा नहीं लिख पाउंगा। लेकिन जब सुंदरकाण्ड पूरा हुआ तो मेरा मनोवल बढ़ गया। जिससे मुझे लगने लगा मैं इसको पूरा करके ही रहूंगा, चाहे कितना ही समय क्यों ना लग जाए।
45
Asianet Image
शरद माथुर ने अपने द्वावारा लिखे रामचरितमानस को A-3 आकार के पेज पर लिखा है। इस रामायण का वजन करीब 150 किलो के आसपास बताया जा रहा है। उन्होंने एक इंच के साइज के अक्षरों को पेज पर लिखा है।
55
Asianet Image
शरद माथुर ने बताया कि उन्होंने इस लिए रामचरितमानस को इतने बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा है। क्योंकि वह अक्सर देखते थे, उनकी कॉलोनी के बुजुर्ग लोगों को रामायण का पाठ करने में परेशानी होती थी। उनको छोटे-छोटे शब्द दिखाई नहीं देते थे।इसलिए उन्होने इसको ऑयल पेंट से लिखने का सोचा।
Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories