- Home
- States
- Rajasthan
- शादी के 16 दिन बाद ही टूट गई यह सुंदर जोड़ी, मेहंदी सूखने से पहले शहीद हो गया पति
शादी के 16 दिन बाद ही टूट गई यह सुंदर जोड़ी, मेहंदी सूखने से पहले शहीद हो गया पति
भरतपुर, राजस्थान के वीर जवान की पत्नी शादी के महज 16 दिन बाद ही विधवा हो गई। क्योंकि उसका पति फौजी सौरभ मंगलवार को कुपवाड़ा में हुए बम ब्लास्ट में शहीद हो गया। पांच दिन पहले ही शहीद अपनी विवाह की छुट्टियां मनाकर लौटा था। लेकिन उसकी सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
| Updated : Dec 25 2019, 03:00 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
17
)
शहीद की इसी माह 16 दिन पहले यानी 8 दिसम्बर को शादी हुई थी। जबकि कुछ दिन पहले 23 नवंबर को उसकी बहन की शादी हुई थी।
27
सौरभ के साथ उनके बड़े भाई की भी एक साथ शादी हुई थी। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं।
37
शहीद राजस्थान के भरतपुर जिले के बरौली ब्राह्मण का रहने वाला था। तीन साल पहले सौरभ सेना में भर्ती हुआ था।
47
वही प्रशासन ने फौजी सौरभ कटारा के शव की बुधवार शाम तक गांव आने की संभावना जताई हैं।
57
सौरभ के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वह दोनों रोते हुए बार-बार एक ही बात बोल रहे हैं। हम अपनी बहू को कैसे बताएं कि उसके पति की मौत हो गई है। वह विधवा हो गई है। उसको बताने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
67
शहीद राजस्थान के भरतपुर जिले के बरौली ब्राह्मण का रहने वाला था। तीन साल पहले सौरभ सेना में भर्ती हुआ था।
77
जवान सौरभ के शहीद होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी वीर सपूत की शहादत को नमन करते हुए ट्वीट करके श्रद्धांजलि दी है।