9 साल के बच्चे की मां शालिजा बनीं देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर, रचा इतिहास
लुधियाना (पंजाब). भारत की बेटियां आज हर फील्ड में देश का नाम रोशन रही हैं। वह आज पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। ऐसी एक बेटी हैं भारतीय वायु सेना की विंग कमांडर एस धामी जिन्होंने देश की पहली महिला फ्लाइट कमांडर बन एक नया कीर्तिमान हासिल कर लिया है।
| Updated : Aug 28 2019, 12:33 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
धामी फ्लाइंग यूनिट की फ्लाइट कमांडर बनी हैं और उन्होंने हिंडन एयर बेस में चेतक हेलिकॉप्टर यूनिट के फ्लाइट कमांडर का पदभार संभाल लिया है। फ्लाइट कमांडर यूनिट की कमान में यह दूसरा पोस्ट है।
24
फ्लाइट कमांडर का पद वायुसेना में पहली प्रमुख लीडरशिप पोजिशन होती है। शालिजा धामी के यहां पहुंचने से महिलाओं के लिए वायुसेना में आगे बढ़ने का रास्ता खुला है।
34
एस धामी पंजाब के लुधियाना में अपनी पढ़ाई की है। वह हाईस्कूल के दिनों से ही पायलट बनना चाहती थी। करियर में ऊंचाइयां छू रहीं धामी नौ साल के बच्चे की मां हैं।
44
धामी अपने अब तक के करियर में चेतक और चीता हेलीकॉप्टर उड़ाती रही हैं। धामी चेतक और चीता हेलीकॉप्टरों के लिए भारतीय वायुसेना की पहली महिला योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर भी हैं।