- Home
- States
- Punjab
- मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, बरात लेकर दूल्हा तो नहीं पहुंचा..फोन पर मिली कि अब वो कभी नहीं आएगा
मेहंदी रचाए बैठी थी दुल्हन, बरात लेकर दूल्हा तो नहीं पहुंचा..फोन पर मिली कि अब वो कभी नहीं आएगा
फिरोजपुर, पंजाब. खुशियों और मातम के बीच बहुत ज्यादा फासला नहीं होता। भावुक करने वाली यह घटना यह दिखाती है। बरात से चंद घंटे पहले एक घर में खुशियों की जगह मातमी माहौल पैदा हो गया। पंखे में फैले करंट की चपेट में आने से दूल्हे की मौत हो गई। रविवार को इस युवक की शादी होनी थी। बरात की तैयारियां मुकम्मल हो चुकी थीं। मेहमान मस्ती में डांस कर रहे थे। उन्हें गर्मी नहीं लगे, इसलिए दूल्हा खुद वहां रखे पंखे का मुंह उनकी तरफ करने लगा। लेकिन उसे क्या मालूम था कि मौत उसे अपनी ओर खींच रही है। करंट लगते ही दूल्हा तड़पता रह गया। यह खबर जब दुल्हन को पता चली, तो वो अपने आंसू नहीं रोक पाई। इस घटना ने पूरे परिवार को जैसे तोड़कर रख दिया। उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था कि जिस बेटे को वो घोड़ी पर चढ़ाने जा रहे थे, उसे अर्थी पर लेटाना पड़ा।
- FB
- TW
- Linkdin
)
दिल दहलाने वाली यह घटना फिरोजपुर जिले के कड़मा गांव में शनिवार को सामने आई थी। मेहमानों और परिजनों के लिए जैसे यह बहुत बड़े सदमे से कम नहीं था।
दूल्हे का नाम मोनू कपाही था। उसकी बरात जलालाबाद जाने वाली थी। शनिवार को सगुन लेकर लड़कीवाले दूल्हे के घर पहुंचे थे।
रविवार को बरात निकलने वाली थी। लेकिन इससे पहले घर में मातम पसर गया।
हादसे के बाद रोती-बिलखती एक बुजुर्ग। इस घटना ने सबको शॉक्ड कर दिया।
अपने बेटे की अर्थी के पास रोती मां। उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि जिस बेटे की बरात निकलनी थी, उसकी अर्थी सज जाएगी।
यह घटना अलर्ट करती है। समय-समय पर अपने इलेक्ट्रिक उपकरणों और बिजली फिटिंग की जांच कराते रहें।