MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • रियल वुमन पॉवर: शादी के 10 महीने बाद ही देश पर कुर्बान हो गया जांबाज पति..अब वीरांगना कर रही आर्मी ज्वाइन

रियल वुमन पॉवर: शादी के 10 महीने बाद ही देश पर कुर्बान हो गया जांबाज पति..अब वीरांगना कर रही आर्मी ज्वाइन

देहरादून, उत्तराखंड. यह कहानी एक ऐसी वीरांगना की है, जिसने शादी के 10 महीने बाद ही अपने 'हीरो' को देश पर कुर्बान कर दिया। ऐसे विकट दु:खभरे माहौल के बाद भी वीरांगना का साहस नहीं डिगा। उसने पति को अंतिम सलामी देते वक्त प्रण किया था कि वो भी आर्मी में जाएगी। अब यह मौका आ गया है। मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी निशिता कौल ने हाल में SSC का एग्जाम क्लियर किया था। अब वे चेन्नई की ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी(OTA) में ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगी। उन्हें इसके लिए कुछ दिन पहले ही लेटर मिला है। बता दें कि 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मेजर विभूति शहीद हो गए थे। 8 मार्च को मनाए जाने वाले International Women's Day के मौके पर पढ़िए अदम्य साहस की प्रतीक इस वीरांगना से जुड़ी भावुक करने वाली प्रेरक कहानी...
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 04 2020, 04:43 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image
शहीद मेजर विभूति ने 2000 में सेंट जोजेफ्स एकेडमी से 10वीं और 2002 में पाइन हाल स्कूल से 12वीं पास की थी। मेजर ने डीएवी से बीएससी की थी। ग्रेजुएशन के बाद उनका चयन SSC में हुआ। 2012 में पासआउट होकर उन्होंने कमीशन प्राप्त किया। करीब 7 साल बाद वे अपने देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गए।
210
Asianet Image
अपने जांबाज पति को आखिरी फ्लाइंग किस देते वक्त वीरांगना निशिता कौल की आंखों में आंसू भरे हुए थे। लेकिन उनका साहस देखते बनता था। निशिता ने बताया था कि पति की शहादत के वक्त ही उन्होंने प्रण कर लिया था कि वे भी आर्मी ज्वाइन करेंगी। अपने पति के सपने को पूरा करेंगी।
310
Asianet Image
मेजर विभूति के पिता ओमप्रकाश ढौंडियाल का बहुत पहले निधन हो चुका था। तीन बहनों में सबसे छोटे मेजर विभूति की सबसे बड़ी बहन पूजा के पति भी सेना में कर्नल हैं। एक बहन प्रियंका शादी के बाद अमेरिका में रहती है। मेजर विभूति को अंतिम विदाई देते वक्त मां फूट-फूटकर रोये जा रही थी। वहीं, पत्नी निशिता एकटक पार्थिव देह को निहारे जा रही थी। जिस साहस से वो इस दु:खद घड़ी का सामना कर रही थी, उसे देखकर लोगों को गर्व महसूस हो रहा था।
410
Asianet Image
जांबाज मेजर विभूति ढौंडियाल और निशिता की शादी 18 अप्रैल, 2018 को हुई थी। शादी के 10 महीने बाद ही मेजर अपने फर्ज पर मर मिटे। इससे 14 फरवरी, 2019 को पुलवामा हमले से कुछ दिन पहले यानी जनवरी में ही मेजर विभूति छुट्टियों पर घर आए थे। अगले महीने उन्होंने फिर आने का वादा किया था..लेकिन वो शहीद हो गए।
510
Asianet Image
बता दें कि 18 फरवरी, 2019 को दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के एक गांव पिंगलान में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान मेजर विभूति सहित 4 जवान शहीद हुए थे। जब तिरंगे मे लिपटा मेजर का पार्थिव शरीर घर पहुंचा..तो निशिता एकटक उन्हें देखती रहीं। उनकी आंखों से आंसू भी झर रहे थे और गर्व भी दिखाई दे रहा था।
610
Asianet Image
निशिता साहसी महिलाओं का सशक्त उदाहरण हैं। अपने शहीद पति के ताबूत के पास खड़े होकर जब उन्होंने 'आईलवयू' कहा..तो रोते हुए लोग भी मेजर अमर रहे के नारे लगाने लगे।
710
Asianet Image
शहीद पति के ताबूत से लिपटकर निशिता रोते हुए भी अपने पति की बहादुरी के बारे में बताती रहीं।
810
Asianet Image
निशिता के चेहरे की यह चमक..एक साहसी महिला का प्रतिबिंब है। निशिता भी अब अपने बहादुर पति की तरह आर्मी में जाकर देश की सेवा करेंगी।
910
Asianet Image
यह खूबसूरत तस्वीर मेजर विभूति और निशिता के विवाह की है। यह विवाह 18 अप्रैल 2018 को हुआ था।
1010
Asianet Image
देश के दुश्मनों ने बेशक इस जोड़ी को हमेशा के लिए जुदा कर दिया..लेकिन न तो वे जांबाज पति का हौसला तोड़ सके और न निशिता के साहस पर भारी पड़ सके। मेजर विभूति ढौंडियाल की शहादत के जरिये asianetnews हिंदी उन सभी महिलाओं के साहस को सलाम करता है, जो ऐसी परिस्थितियों में भी डटी रहीं..और हमेशा यही कहा कि देश पर 'दिल क्या जां भी कुर्बान।'
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories