- Home
- States
- Other State News
- उत्तराखंड में बड़ा हादसा: लैंडस्लाइड से दर्जनों घर हुए तबाह, 2 लोगों की मौत..कई मलबे में दबे
उत्तराखंड में बड़ा हादसा: लैंडस्लाइड से दर्जनों घर हुए तबाह, 2 लोगों की मौत..कई मलबे में दबे
पिथौरागढ़. उत्तराखंड में लगातार पिछले कई दिनों से लैंडस्लाइड हो रही है। इसी बीच सोमवार सुबह पिथौरागढ़ में बड़ा हादसा हो गया है। जहां बादल फटने से हुई भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 लोग अभी मलबे में दबे होने की खबर है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। हादसे की जानकारी लगते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आदेश देते हुए एनडीआरफ की टीम और जिला प्रशसान को मौके पर रवाना किया है। जानिए कैसे बादल फटने से मचा कोहराम...
- FB
- TW
- Linkdin
)
दरअसल, यह दर्दनाक हादसा पिथौरागढ़ जिले के जुम्मा गांव में हुआ। जहां बदल फटने से बड़े पैमाने पर नुकसान हो गया। दर्जनो घर भरभरकार जमीदोंज हो गए। इस घटना के बाद से आसपास के कई गांव के लोग दहशत में हैं।
हादसे की जानकारी लगते ही राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कहा कि हादसे के बाद मलबे में फंसे लोगों की सलामती के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। भूस्खलन की वजह से 2 लोगों की दुखद मौत एवं 5 अन्य की मलबे में दबे होने की खबर है। जिला प्रशासन को राहत- बचाव अभियान तेज करने का आदेश दिए हैं। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीम मौके पहुंच गई हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिन से लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने एक दिन पहले रविवार को अलर्ट जारी किया था। वहीं सीएम धामी ने गढ़वाल क्षेत्र के प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया था
6 दिन पहले मंगलवार को भी खाबड़ाला गांव में भी इस तरह बादल फटे थे। जहां बारिश ने इस तरह कहर बरपाया था कि बाढ़ का पानी घरों में घुस गया था। सैंकड़ों पेड़ टूट गए थे और बिजली के खंभे मकानों पर गिर गए थे। सड़कें पूरी तरह से जाम हो गई थीं।
मौसम विभाग ने राज्य के गढ़वाल इलाके के देवप्रयाग, तोताघाटी, तीनधारा, कौड़ियाला, ऋषिकेश, रानीपोखरी, नरेंद्रनगर, फकोट एवं चंबा में भारी बारिश का अलर्ट जारी कर रखा है। रविवार को सीएम धामी ने इन इलाकों का हेलीकॉप्टर से जायाजा लिया था।