MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • क्या सेना को बलात्कारी कहने वाले करेंगे सेना का सम्मान? राहुल गांधी की रैली में Bipin Rawat के कटआउट का विरोध

क्या सेना को बलात्कारी कहने वाले करेंगे सेना का सम्मान? राहुल गांधी की रैली में Bipin Rawat के कटआउट का विरोध

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव (Uttrakhand Assembly Election) नजदीक हैं। ऐसे में कांग्रेस (Congress) ने चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारना शुरू कर दिया है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के रैली स्थल परेड ग्राउंड पर सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) के कटआउट लगाकर कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि आगामी चुनाव में उसकी नजर सैनिकों के वोटों पर रहेगी। रैली स्थल पर सीडीएस रावत के कटआउट प्रमुखता से लगाए गए हैं। इसके साथ ही हेलीकॉप्टर हादसे में शहीद हुए सभी सैनिकों, अधिकारियों और जनरल रावत की पत्नी का श्रद्धांजलि देते हुए होर्डिंग भी लगाया गया है। पूर्व सैनिकों को मंच पर स्थान दिया गया है। फिलहाल, सैनिकों के सम्मान में ‘विजय सम्मान रैली’ (Vijay Samman Rally) का आयोजन कर रही कांग्रेस सीधे तौर पर उत्तराखंड के सैन्य परिवारों के वोट को टारगेट करती हुई नजर आ रही है। इधर, कांग्रेस को सैनिक परिवारों को साधने की रणनीति के बीच विरोध भी सामने आ गया है। देहरादून (Dehradun) की प्रमुख गलियों में कांग्रेस के खिलाफ विवादित पोस्टर (controversial poster) लगाए गए हैं। इसमें कांग्रेस पर सेना विरोधी गतिविधियों के आरोप लगाकर सवाल किए गए हैं। ये होर्डिंग शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। जानिए इन होर्डिंग्स के बारे में....

Asianet News Hindi | Updated : Dec 16 2021, 03:04 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों ने जोर-आजमाइश शुरू कर दी है। बीजेपी पहले ही राज्य में चुनावी बिगुल फूंक चुकी है तो कांग्रेस ने भी आज से चुनावी अभियान को गति दे दी है। लेकिन, इस रैली से पहले ये साफ हो गया है कि उत्तराखंड में इस बार कांग्रेस की नजर सैनिकों के वोट पर रहेगी। यही वजह है कि रैली के लिए बांग्लादेश निर्माण के युद्ध में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक विजय की 50वीं वर्षगांठ का दिन चुना गया। इसमें पूर्व सैनिकों और शहीद सैनिकों के परिजन को प्रियदर्शनी सैन्य सम्मान देकर सम्मानित करने की भी तैयारी है। 

27
Asianet Image

कांग्रेस के खिलाफ ये होर्डिंग्स लगाए गए...
क्या जनरल रावत को सड़क का गुंडा कहने वाले करेंगे सेना का सम्मान?

37
Asianet Image

कन्हैया के बोल- कश्मीर में महिलाओं का रेप करते हैं सेना के जवान...
क्या सेना को बलात्कारी कहने वाले करेंगे सेना का सम्मान?
इन होर्डिंग में निवेदक में उत्तराखंड युवा मंच लिखा है...
 

47
Asianet Image

बिपिन रावत के कटआउट पर कांग्रेस का तर्क...
जनरल बिपिन रावत के कटआउट लगाए जाने के बारे में कांग्रेस के उत्तराखंड अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि कांग्रेस ने हमेशा ही सैनिकों का सम्मान किया है। बता दें कि पहले सीडीएस बिपिन रावत उत्तराखंड के रहने वाले थे।

57
Asianet Image

गोदियाल ने कहा- ‘जनरल रावत देश का गौरव रहे। उनका ताल्लुक उत्तराखंड से रहा और वह अपने प्रदेश के भले के लिए हमेशा प्रयत्नशील रहे। उनके कटआउट लगाकर कांग्रेस ने महान सैनिक के प्रति अपनी श्रद्धाभाव दर्शाया है।’
 

67
Asianet Image

भाजपा बोली- सैनिकों पर हो रही है सियासत...
मामले में भाजपा ने कांग्रेस की आलोचना की और इसे वोटों की राजनीति बताया है। पार्टी के प्रवक्ता विपिन कैंथोला ने कहा कि चुनाव आते ही सैनिकों से कांग्रेस का प्रेम समझा जा सकता है। कांग्रेस को जनरल रावत के नाम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भाजपा खुद सैन्य धाम के लिए शहीदों के आंगन की मिट्टी जुटाने का अभियान चला चुकी है।

77
Asianet Image

आप ने ये ऐलान किया है...
आम आदमी पार्टी के कर्नल अजय कोठियाल ने हाल में सैनिकों की उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाकर ऐलान किया कि आप की सरकार बनने पर उत्तराखंड में भी दिल्ली की तर्ज पर शहीद होने वाले सैनिकों के परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाएगी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
राहुल गांधी
 
Recommended Stories
Top Stories