MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • दुनिया की ऐसी पहली शादी जहां 52 दिन रुकी बारात, फेरे लेने के 71 दिन बाद दुल्हन को घर लेकर गया दूल्हा

दुनिया की ऐसी पहली शादी जहां 52 दिन रुकी बारात, फेरे लेने के 71 दिन बाद दुल्हन को घर लेकर गया दूल्हा

ऊना (हिमाचल). कोरोना काल में कई लोगों ने अपनी शादियां कैंसिल कर दी हैं। अगर इसके बाद भी कोई कर रहा है तो उसको प्रशासन की अनुमित लेनी पड़ रही है। लेकिन, हिमाचल में एक ऐसी शादी हुई है, जो देश ही नहीं बल्कि दुनिया की ऐसी पहली शादी होगी। जहां दूल्हा और बारात दुल्हन के घर करीब 52 दिन तक रुकी रही। दरअसल, ऊना जिला के परोइयां गांव के सुनील कुमार की शादी 23 मई को कोलकाता के काशीपुर में सुनिप्ता के साथ हुई। 25

Asianet News Hindi | Updated : May 30 2020, 02:50 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image

दूल्हे समेत सभी बारातियों ने स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार से अपनी वापसी की गुहार भी लगाई। लेकिन, लॉकडाउन के चलते उनको अनुमित नहीं मिली और वह करीब दो महीनों तक लड़की के घर ही अपनी खातिरदारी कराते रहे। इसी दौरान 16 मई को बरातियों को पता चला कि सोलम हिमाचल से एक बस कोलकाता आई हई है। उन्होंने इसका पता किया और दूल्हा-दुल्हन समेत सभी बाराती लौटकर वापस अपने गांव आ गए। लेकिन जब वह दूसरे राज्य से अपने प्रदेश में आए तो प्रशासन ने उनकी कोरोना जांच की, जहां दूल्हा का भाई कोरोना पॉडिटिव निकला। यानि फिर से दूल्हा-दुल्हन फंस गए और अपने घर नहीं जा पाए। आखिर में तीन बार कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद 28 मई को उनकी छुट्टी कर दी गई, इस तरह शादी के 71 बाद दूल्हा-दुल्हन अपने घर पहुंच पाए।

24
Asianet Image

अनोखी शादी की यह तस्वीर राजकोट से सामने आई है। जहां दूल्हा-दुल्हन बिना सात फेरे लिए ही पति-पत्नी बन गए। यहां मंडप तो बनाया गया था, लेकिन उसमें रस्में नहीं हुईं, यहां तक की कन्यादान की रस्म भी नहीं निभाई गई। कोरोना के कहर के चलते सारी सारी रस्में कैंसिल कर दी। दूल्हा-दुल्हन ने बुजुर्गों और भगवान का आशीर्वाद लेकर नए जीवन की शुरूआत की।

34
Asianet Image

ऐसी एक अनोखी शादी उत्तर प्रदेश के एटा शहर में हुई है। जहां लॉकडाउन के नियमों का न सिर्फ पालन किया गया, बल्कि फिजूल शाही खर्चे को भी न करने का संदेश दिया गया। इस शादी घराती-बाराती मिलाकर 11 लोग शामिल हुए, जिनके लिए 21 रसगुल्ले, 101 पूड़ियां और 11 कटोरी सब्जी की ही व्यवस्था की गई और शादी में खर्च होने वाले पैसों में से 50 हजार रुपये का सेनिटाइजर, मास्क, राशन बांटकर गरीबों में बांटनकर उनकी मदद का भी संकल्प लिया गया।
 

44
Asianet Image

यह शादी बठिंडा के कोटकपूरा में हुई। जहां दूल्हा बाइक पर दुल्हन को लेकर अपने घर लाया, पुलिस ने केक काट कर उनका वेलकम किया।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories