MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Other State News
  • ट्रैक्टर परेड में इस परिंदे पर सबकी नजर, तस्वीरों में देखिए तोप लगाकर सेना की तरह निकले किसान

ट्रैक्टर परेड में इस परिंदे पर सबकी नजर, तस्वीरों में देखिए तोप लगाकर सेना की तरह निकले किसान

दिल्ली. एक तरफ जहां रिपब्लिक डे के अवसर पे राजपथ पर परेड जारी है। जहां पहली बार राम मंदिर से लेकर लद्दाख तक की झांकी निकल रही हैं। वहीं दूसरी तरफ गणतंत्र दिवस पर किसानों की परेड में अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली की सिंधू बॉर्डर पर किसान टैक्ट्रर पर तोप की प्रतिकृति लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच परेड में एक ट्रैक्टर पर परिंदे (बाज) को बैठाया गया है। जो इस परेड में चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं इस खास परिंदे के बारें...

Arvind Raghuwanshi | Updated : Jan 26 2021, 12:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image


दरअसल, लुधियाना के रहने वाले किसान  कृपाल सिंह इस परिंदे को अपने साथ लाए हुए हैं। करीब दो महीनों से यह पक्षी कृपाल सिंह के साथ सिंघू बॉर्डर पर रह रहा है। जिसे वह अपने परिवार की सदस्य की तरह साथ रखे हुए हैं। किसानों की इस मुहिम में यह परिंदा हर वक्त साथ रहता है। कृपाल सिंह ने अपने इस पक्षी का नाम 'साहिब' रखा है। जिसकी देखरेख एक दम राजा की तरह होती है। कृपाल सिंह कहना है कि "बाज चढ़दी कला की निशानी है, वह बहुत ऊपर ऊपर उड़ता है और ऊपर से ही नीचे नजर बनाए रखता है। दिनभर तो वो आसमान में उड़ता रहता है और शाम को वह अपने डेरे पर आ जाता है। हम इसको पिंजड़े में नहीं रखते वह मेरे साथ लुधियाना से यूं ही जीप पर बैठकर चला आया।

26
Asianet Image

वहीं दूसरी तरफ किसानों ने अपनी टैक्ट्रर परेड को एक दम सेना की परेड की तरह बनाया हुआ है। जिस तरह भारतीय सेना अपने शक्ति और शौर्य का प्रदर्शन कर रही है। वहीं किसान भी अपने टैक्ट्रर के जरिए कई झाकियों को प्रदर्शित कर रहे हैं। उन्होंने युद्धक टैंक कैनन की प्रतिकृति बनाई है जो, जिसे अक्सर हम आर्मी में देखते हैं।

36
Asianet Image


किसानों की टैक्ट्रर परेड में इस तस्वीर को देखिए जहां एक  चालक दूल्‍हा बनकर ट्रैक्‍टर में बैठा हुआ है। इसके अलावा उसने अपने साथ ही दूल्‍हन की तरह ट्रैक्‍टर को सजाया हुआ है। यह ट्रैक्टर पानीपत से आया हुआ है।

46
Asianet Image


इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक किसान ने अपने ट्रैक्टर को आर्मी का टैंक बनाते हुए उसमें तोप लगा रखी है। इस परेड में ऐसा नजारा दिख रहा है जैसे भारतीय सेना अपनी कोई झांकी निकाल रही हो।
 

56
Asianet Image


वहीं दूसरी तरह किसानों की इस ट्रैक्टर परेड मं  हिंसा की तस्वीरें भी सामने आने लगी हैं। परेड के बीच किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े दिए हैं। जिसके चलते किसानों ने पुलिस के बैरिकेड हटा दिए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पंजाब के किसान अपनी तलवार लेकर पुलिस को मारने के लिए निकाल लिए हैं।

66
Asianet Image


किसानों और पुलिस की झड़प के बाद किसानों और पुलिस की झड़प के बाद जगह-जगह किसान बैरिकेड तोड़ने लगे हैं। इसी बीच नोएडा के चिल्ला बॉर्डर पर स्टंट करने के दौरान एक ट्रैक्टर पलट गया। इसमें दो लोग घायल हो गए।  जगह-जगह किसान बैरिकेड तोड़ने लगे हैं। 

Arvind Raghuwanshi
About the Author
Arvind Raghuwanshi
अरविंद रघुवंशी, 2012 से पत्रकारिता जगत में कार्यरत हैं। 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर सीनियर चीफ सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं और स्टेट टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म (MJ) किया है। उन्हें नेशनल, पॉलिटिक्स, क्राइम और फीचर स्टोरीज में लिखना पसंद है। जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव है। वह दैनिक भास्कर, पत्रिका, राष्ट्रीय हिंदे मेल जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories