- Home
- States
- Other State News
- रहस्य बनी थाईलैंड गर्ल की मौत, लॉकडाउन में अकेला छोड़कर चली गईं सहेलियां, घर में ही बनी चिता
रहस्य बनी थाईलैंड गर्ल की मौत, लॉकडाउन में अकेला छोड़कर चली गईं सहेलियां, घर में ही बनी चिता
सूरत, गुजरात. यहां एक स्पा में काम करने वाली थाइलैंड की लड़की का जला शव मिलने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस जगह यह लड़की किराये से रहती थी, वो क्वारेंटाइन जोन है। 27 साल की वनिता भुसान पिछले डेढ़ साल से सूरत में थी। वो जिले के मगदल्ला गांव में रहती थी। पहले उसके साथ कुछ सहेलियां भी रहती थीं। लेकिन लॉकडाउन में कामकाज बंद होने से वे घर लौट गई थीं। शनिवार रात को कुछ सहेलियां उससे मिलने आई थीं। अगले दिन कमरे में उसकी जली हुई लाश मिली। पुलिस इसकी जांच हत्या और हादसा दोनों एंगल से कर रही है।
| Published : Sep 07 2020, 11:26 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
लड़की की रहस्यमयी मौत को पुलिस हत्या के एंगल से इसलिए जांच रही है क्योंकि उसके कमरे का दरवाजा बाहर से लगा था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी चेक करा रही है।
पुलिस वनिता के परिवार का पता लगा रही है। गांववालों ने बताया कि शनिवार रात उसकी कुछ सहेलियां आखिरी बार मिलने आई थीं। अचानक रात को कमरे में आग कैसे लगी...यह रहस्य है।
वनिता और उसकी सहेलियां जिस स्पा में काम करती थीं, वो गांव के नजदीक है।
रविवार को गांववालों ने कमरे से धुआं उठते देखा, तब हादसे का अंदेशा हुआ। घर का पूरा सामान भी जला हुआ था।
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस।