MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • कुछ दिन पहले पति ने दुनिया छोड़ दी, कोई मदद को आगे नहीं आया, अब बच्चों को लेकर दु:खी मन से घर वापसी

कुछ दिन पहले पति ने दुनिया छोड़ दी, कोई मदद को आगे नहीं आया, अब बच्चों को लेकर दु:खी मन से घर वापसी

सूरत, गुजरात. इस महिला के दिल पर क्या गुजर रही होगी..इसकी कल्पना दूसरा कोई नहीं कर सकता। 6 साल पहले शादी हुई। सबकुछ बढ़िया चल रहा था कि 3 मई को पति की बीमारी के चलते मौत हो गई। कोरोना के डर से किसी ने उसकी मदद नहीं की। अब वो अपने 5 साल के बेटे प्रशांत और 10 महीने की बेटी पीयू  को लेकर अपने घर बंगाल जाने के लिए निकल गई। जब महिला स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रही थी, तो पति के बिना अकेले और इस विकट परिस्थिति में हमेशा के लिए शहर छोड़ने का दर्द उसकी आंखों में आंसू बनकर बह रहा था। 

Asianet News Hindi | Updated : May 18 2020, 06:40 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

महिला मंतोष गोंड ने बताया कि शादी के बाद वो 5 साल पहले अपने पति पार्थव नंदी के साथ पश्चिम बंगाल से सूरत आई थी। उसका पति यहां पिछले 10 साल से वेड रोड विश्रामनगर में एक एम्ब्रायडरी कारखाने में काम करता था। अचानक एक दिन पति की तबीयत बिगड़ी। स्मीमेर हॉस्पिटल में दिखाने पर पता चला कि उसकी किडनी फेल हो गई हैं। 3 मई को उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के दौरान कोरोना के डर से कोई भी उसकी मदद को आगे नहीं आया। अब उसकी पड़ोसिन शुभांगी देवी ने उसे गोरखपुर तक भेजने की व्यवस्था की है। वहां से वो अकेले पश्चिम बंगाल निकल जाएगी। यह बताते हुए महिला का दर्द आंखों स छलक पड़ा। आगे देखिए लॉकडाउन की कुछ इमोशनल तस्वीरें

29
Asianet Image

यह तस्वीर नोएडा की है। अपनी गुड़िया से टिककर सोता बच्चा। बच्चों को कुछ समझ नहीं आ रहा है कि ऐसा क्यों हो रहा है?

39
Asianet Image

यह तस्वीर गुरुग्राम की है। खेलने-कूदने के दिनों में बच्चों को बोझ लेकर चलना पड़ रहा है।

49
Asianet Image

पटना में खाना लेकर लौटती एक महिला के साथ पैदल चलती मासूम बच्ची। पीछे खाना लेकर आते अन्य बच्चे। यह स्थिति हर जगह देखने को मिल जाएगी।

59
Asianet Image

गुरुग्राम में घर वापसी के लिए साधन के इंतजाम में बैठा एक पिता अपने बच्चे को धूप को बचाते हुए।

69
Asianet Image

नई दिल्ली की यह तस्वीर जिंदगी के कड़वे दिनों को दिखाती है।

79
Asianet Image

गुरुग्राम में बसों के इंतजार में धूप में बैठी महिलाएं और उनके बच्चे।

89
Asianet Image

पटना की यह तस्वीर देश के बंटवारे की यादें ताजा कराती है। ऐसी ही तस्वीरें 1947 में बंटवारे के वक्त दिखाई दी थीं।

99
Asianet Image

नई दिल्ली से यूपी के लिए निकली महिला को जब पुलिस ने बॉर्डर पर रोक लिया, तो वो बच्चे को सीने से चिपकाकर रो पड़ी।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories