- Home
- States
- Other State News
- 10 दिनों तक हिमालय में चैन की जिंदगी गुजारेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, यह है उसकी वजह
10 दिनों तक हिमालय में चैन की जिंदगी गुजारेंगे सुपरस्टार रजनीकांत, यह है उसकी वजह
सुपरस्टार रजनीकांत अपनी अगली फिल्म 'दरबार' की शूटिंग पूरी करने के बाद 10 दिन हिमालय में सुकून के पल गुजारेंगे। इस दौरान वे ऋषिकेश स्थित अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे।
| Published : Oct 14 2019, 11:51 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
14
)
ऋषिकेश. 'दरबार' फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सुपरस्टार रजनीकांत 10 दिनों के लिए हिमालय की वादियों में सुकून के पल गुजारने निकले हैं। वे ऋषिकेश में अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे। रजनीकांत सालभर पहले 'रोबोट' की शूटिंग पूरी करने के बाद भी यहां आए थे। 'रोबोट' सफल रही थी। उन्हें उम्मीद है कि दरबार भी सफल रहेगी। अपने प्रवास के दूसरे दिन रजनीकांत ने गुरु की समाधि और कक्ष में ध्यान लगाया।
24
सोमवार को रजनीकांत बदरी-केदारनाथ की यात्रा पर निकले। रजनीकांत रविवार की दोपहर 12 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट से शीशमझाड़ी स्थित अपने गुरु स्वामी दयानंद सरस्वती के आश्रम पहुंचे थे। रजनीकांत के साथ उनकी बड़ी बेटी ऐश्वर्या और धनुष भी आए हैं। इसके अलावा अन्य परिजन भी। रजनीकांत ने अपने गुरु की समाधि पर करीब 10 मिनट तक ध्यान लगाया। रजनीकांत ने श्री दयानंद आश्रम गंगा धरेश्वर ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी शुद्धानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
34
रजनीकांत और उनके परिजनों ने यहां देवी के मंदिर में दर्शन भी किए। इस दौरान मंदिर के पुजारी और सेवकों ने उन लोगों को तिलक लगाया। रजनीकांत त्रिवेदी घाट पर भी गए। यहां उन्होंने गंगा आरती स्थल पर गंगा मैया के दर्शन किए।उन्होंने स्वर्गाश्रम और रामझूला भी देखा।
44
उल्लेखनीय है कि 'दरबार' में रजनीकांत एक पुलिस अफसर बने हैं। फिल्मों में एकदम सुपरहीरो नजर आने वाले रजनीकांत वास्तविक जीवन में धार्मिक हैं।