• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • प्यार हासिल करने लड़की बनी लड़का और लड़का बन गया लड़की

प्यार हासिल करने लड़की बनी लड़का और लड़का बन गया लड़की

कोलकाता के एक ट्रांसजेंडर कपल ने आखिकार मैरिज कर ली। तीस्ता और दीपन नामक इस कपल ने 4 महीने पहले यानी 15 अप्रैल को 'नेशनल ट्रांसजेंडर डे ऑफ विजिबिलिटी' पर शादी करने की घोषणा की थी। दीपन सेक्स चेंज कराने से पहले लड़की थे, जबकि तीस्ता लड़का। यह शादी अगरपारा के महाजति इलाक में एक किराए के हॉल में हुई। शादी का रिसेप्शन बुधवार को उनके मकान मालिक आयोजित कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Aug 06 2019, 01:17 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image
38 वर्षीय तीस्ता दास का जन्म अगरपारा में हुआ था। 15 साल पहले सेक्स चेंज कराकर वे लड़की बने थे। इससे पहले लोग उन्हें सुसांतो के नाम से पुकारते थे। दीपन का जन्म लुमडिंग में हुआ था। सेक्स चेंज कराने से पहले उनका नाम दीपन्निता था। दीपन और तीस्ता की मैरिज की रस्में 21 जुलाई से शुरू हुई थीं। हालांकि मैरिज का रजिस्ट्रेशन थोड़ा लेट हुआ।
25
Asianet Image
दीपन और तीस्ता की शादी बंगाली रीति-रिवाज से हुई। पश्चिमी बंगाल की यह पहली ट्रांसजेंडर शादी है। तीस्ता ने लाल रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी। शादी के बाद तीस्ता ने कहा कि प्रेम का कोई लिंग नहीं होता। तीस्ता की दोस्त और ट्रांसवुमन श्रेया ने तीस्ता की हिम्मत को सलाम किया। उन्होंने कहा कि ऐसा साहस हर कोई नहीं कर पाता।
35
Asianet Image
यह शादी पंडित बिस्वजीत मुखर्जी ने कराई। उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि वे इस शादी का हिस्सा बने, अच्छा लगा। हालांकि दीपन ने अपने परिवार को शादी में नहीं बुलाया था। हालांकि तीस्ता की मां शुभ्रा शादी में जरूर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि वे अपने बच्चों का हमेशा सपोर्ट करेंगी।
45
Asianet Image
कौन होते हैं ट्रांसजेंडर: इसे दो तरह से कहा जाता है। ट्रांस महिला उसे कहते हैं, जो जन्म तो पुरुष के रूप में लेती है, लेकिन अपनी पहचान एक महिला के तौर पर बनाती है। ट्रांस पुरुष इसके ठीक उलट होता है।
55
Asianet Image
ट्रांसजेंडर बिल पास: इसी सोमवार को लोकसभा में ट्रांसजेंडरों से जुड़ा एक विधेयक पारित किया गया है। इसका मकसद ट्रांसजेंडरों को समाज की मुख्यधारा में लाना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है। यह बिल 19 जुलाई को पेश किया गया था।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories