- Home
- States
- Other State News
- मसीहा से कम नहीं है यह शख्स, बेसहारा लड़कियों को दुल्हन बना पिता की तरह करता है विदा
मसीहा से कम नहीं है यह शख्स, बेसहारा लड़कियों को दुल्हन बना पिता की तरह करता है विदा
सूरत (गुजरात). समाज में ऐसे बहुत ही कम लोग देखने को मिलते हैं जो दूसरों के लिए जीते हैं। वो भी खासकर उनके के लिए जो बेसहारा हैं और जिनका दुनियां में कोई अपना नहीं है। हम आपको ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो अनाथ लड़कियों की शादियां कराता है। इस शख्स का नाम है महेशभाई सवाणी जो एक हीरे के कारोबारी हैं, जो गुजरात के पीपी सवाणी ग्रुप के मालिक हैं।
| Updated : Oct 09 2019, 03:27 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
15
)
जानकारी के मुताबिक, महेश भाई ने साल 2012 से अनाथ बेटियों की शादी करने की पहल की थी। जिसको वो हर साल करते आ रहे हैं। इस साल उनका यह सातवां समारोह होगा जिसमें वह 30 लड़कियों की शादी कराएंगे।
25
पिछले साल हुए समारोह के दौरान उन्होंने कहा था- शादी के बाद भी बेटियों के भविष्य की पूरी जिम्मेदारी मेरी होती है। मुझसे उनके बच्चों के जन्म, उनकी पढ़ाई से लेकर ऐसी कई जरूरतें होती हैं जिनको मैं आर्थिक मदद करने की कोशिश करता हूं।
35
बिजनेसमैन महेश भाई का मानना है कि मैं अनाथ बेटियों को यह अहसास नहीं होने देता हूं कि उनके पिता नहीं है। वह अपने आपको अकेला न समझे, इसलिए मैं उनका पिता बनकर यह कन्यादान करता हूं।
45
उनके इस शादी समारोह की सबसे बड़ी खासियत ये होति है कि वह हिंदू से लेकर मुस्लिम-ईसाई तक की लड़कियों की शादी या निकाह उनकी रीति रिवाज के अनुसार कराते हैं। इसके लिए वह धर्म के हिसाब से दुल्हन का जोड़ा और खुद के लिए ड्रेस तैयार कराते हैं।
55
महेश भाई ने दो साल पहले यानि 2017 में 10 जोड़ों को सिंगापुर-मलेशिया हनीमून पर भी भेजा था। वहीं 100 से ज्यादा कपल को कुल्लू-मनाली भेजा था। इसके साथ ही 30 कपल को हेलिकॉप्टर से गुजरात दर्शन कराया था।