MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • मां के सिर में गोली मारने के बाद खुद को किया शूट..सुसाइड नोट में लिखा,'शरीफ लड़का...हाइली कॉन्फिडेन्शियल'

मां के सिर में गोली मारने के बाद खुद को किया शूट..सुसाइड नोट में लिखा,'शरीफ लड़का...हाइली कॉन्फिडेन्शियल'


देहरादून, उत्तराखंड. नशे की लत ने अच्छे-भले बेटे का ऐसा दिमाग फेरा कि उसने अपनी 'प्यारी मां' को गोली मारकर खुद को शूट कर लिया। बेटा लंबे समय से डिप्रेशन में था। पुलिस को घटनास्थल से अंग्रेजी में लिखा एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें मां का अंतिम संस्कार सनातन रीति रिवाज से करने को कहा। बेटे ने सुसाइड नोट को एक लिफाफे में रखा। उस पर लिखा-'शरीफ लड़का...हाइली कॉन्फिडेन्शियल!' इसके बाद लिफाफे को एक धार्मिक पुस्तक के अंदर रख दिया। यह परिवार आर्थिक रूप से सम्पन्न था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मूलरूप से हरियाणा का रहने वाला जय पंडित अपनी मां सुशीला देवी के साथ डूंगा ग्राम पंचायत के बेलोवाला गांव में रहता था। वो घर के पास ही एक हॉस्टल और डेयरी चलाता था। घटना के वक्त जय का दोस्त अंकित भी आया हुआ था। वो सोमवार को जय से मिलने आया था। रात को वो उसके साथ ही रुक गया था। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे जय ने अंकित को फ्रेश होने ऊपर वाले कमरे में भेज दिया। इसके बाद बाहर से कुंडी मार दी। जय ने अपने नौकर कृष्णा को कुछ देर के लिए बाहर भेज दिया था। जय ने कहा था कि उसे मां से जरूरी बात करनी है। इसके बाद जय घर के मुख्य दरवाजे पर ताला डालकर अपने कमरे में आया। यहां उसने अंग्रेजी में सुसाइड नोट लिख। फिर अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से बैड पर बेठी मां को पीछे से सिर में गोली मार दी। इसके बाद खुद की कनपटी पर गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर बाहर मौजूद नौकर अंदर की ओर भागे। इसके बाद गांववालों को खबर दी गई।

Asianet News Hindi | Published : Feb 26 2020, 02:16 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
घटना से एक दिन पहले यानी सोमवार की सुबह जय ने मां और पिता के साथ खींची गई बपचन की फोटो देखी। उसे देखकर वो भावुक नजर आया। उसने यह बात अपने नौकर कृष्णा से शेयर की थी। कृष्णा यूपी के सुल्तानपुर का रहने वाला है। वो करीब 25 साल से यहां नौकरी करता आ रहा है। कृष्णा के अनुसार, मंगलवार सुबह उसने सुशीला देवी को दवा खिलाई थी। जय चाय कभी-कभार ही पीता था। उस दिन जय ने चाय बनाने को बोला था।
26
Asianet Image
जय के पिता सुभाष शर्मा ट्रांसपोर्ट कमिश्नर की पोस्ट से रिटायर्ड हुए थे। उनका 2002 में निधन हो गया था। उनकी चार बेटियां हैं। वहीं जय इकलौता लड़का था।
36
Asianet Image
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जय पंडित नशे का आदी हो गया था। उसके जीजा विपुल वत्स ने बताया कि वो डिप्रेशन में आ गया था। डेढ़ साल पहले उसका इलाज भी कराया गया था। राजपुर के एक नशा मुक्ति केंद्र में भी उसे रखकर नशा छुड़वाने की कोशिश की गई थी।
46
Asianet Image
हाईडोज नशे के चलते जय की मानसिक स्थिति पागलों-सी हो गई थी। एक बार भगवान शिव का सीरियल देखकर वो तांडव करने लगा था। वो खुद को शिव मानने लगा था। नशामुक्ति केंद्र ने उसे एक दवा के रियेक्शन के बाद निकाल दिया था।
56
Asianet Image
सुशीला देवी रिटायर्ड टीचर थीं। पिछले 4 महीने से उनकी पेंशन में दिक्कत आ रही थी। इसी काम के सिलसिले में मंगलवार सुबह जय उन्हें लेकर चंडीगढ़ जाने वाला था। यह घर सुनसान इलाके में है। यहां गुलदार जानवरों का आतंक है। इसी डर से जय ने रिवाल्वर का लाइसेंस लिया था।
66
Asianet Image
घटना वाली रात जय और उसके दोस्त ने शराब पी थी। पुलिसा इस बारे में भी पड़ताल कर रही है। जय पंडित भाऊवाला में सरिये व सीमेंट का कारोबार शुरू करने का प्लान बना रहा था।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories