- Home
- States
- Other State News
- यह शॉकिंग तस्वीर प्रवासी मजदूरों के गुस्से की बानगी है..राज्यों के बीच तालमेल न होने से 'पिस' रहे मजदूर
यह शॉकिंग तस्वीर प्रवासी मजदूरों के गुस्से की बानगी है..राज्यों के बीच तालमेल न होने से 'पिस' रहे मजदूर
सूरत, गुजरात. लॉकडाउन के दौरान अपने घरों को नहीं लौट पाने का दर्द प्रवासी मजदूरों का गुस्सा बनकर बाहर निकलने लगा है। गुजरात के अलावा दूसरे अन्य राज्यों में मजदूरों के हंगामे की तस्वीरें सामने आई हैं। राज्यों के बीच तालमेल का अभाव और जिम्मेदार अफसरों के फोन नहीं उठाने से मजदूर परेशान हैं। सैकड़ों मजदूर पैदल ही अपने घरों को लौट पड़े। ऐसे मजदूर अभी भी दिखाई दे रहे हैं। सिर पर घर-गृहस्थी का बोझ और गोद में मासूम बच्चों को लिए ये मजदूर और महिलाएं बेबस मीलों पैदल चल रहे हैं। वहीं, जो मजदूर प्रशासन की सख्ती से निकल नहीं पा रहे, वे नाराज होने लगे हैं। यह तस्वीर सूरत की है। लंबे समय से लॉकडाउन में फंसे मजदूरों का सब्र जब टूटने लगा, तो वो हिंसक हो उठे।
| Published : May 05 2020, 11:28 AM IST / Updated: May 05 2020, 11:31 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
प्रवासी मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए राज्य सरकारों के बीच तालमेल का अभाव देखा गया। गुजरात के सूरत की यह तस्वीर मजदूरों के गुस्से को दिखाती है।
यह तस्वीर सूरत की है। अपने घर नहीं जा पाने से नाराज इस मजदूर ने विरोध जताने मुंडन करा लिया।
यह तस्वीर महाराष्ट्र के ठाणे की है। इन गरीबों को अपने पालतू जानवरों की फिक्र है, लेकिन सरकार को इनकी नहीं।
यह तस्वीर मुंबई की है। घर वापसी के लिए पास बनवाने लगी भीड़ पर डंडे बरसाता पुलिसकर्मी।
यह तस्वीर महाराष्ट्र के ठाणे की है। रास्ते में गंदे पानी से अपनी प्यास बुझाते मजदूर। ये पैदल ही अपने घरों की ओर लौट पड़े हैं।
यह तस्वीर ठाणे की है। इन मजदूरों की परेशानी शायद किसी ने नहीं समझी।