MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • यूं फैलता गया यह 'संक्रमण' ...चुपके से दिल्ली से निकले और फिर घरों में छुप गए जमाती

यूं फैलता गया यह 'संक्रमण' ...चुपके से दिल्ली से निकले और फिर घरों में छुप गए जमाती

जम्मू-कश्मीर. दिल्ली के निजामुद्दीन में 18 मार्च को तब्लीगी जमात में शामिल हुए लोगों ने देशभर में कोरोना संक्रमण फैलाने का काम किया है। यह जानबूझकर की गई गलती है या सुनियोजित अपराध..पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी तो इसे तालिबानी अपराध करार दे चुके हैं। देश-विदेश के इन जमातियों की इस शर्मनाक हरकत की देशभर में कड़ी आलोचना हो रही है। उन्हें मानवता का विरोधी कहा जा रहा है। दरअसल, इसके पीछे बाजिव वजहें हैं। पहला, सरकार के आदेश की अवहेलना करके यह जमात बुलाई गई। दूसरा, बगैर सूचना दिए ये लोग देशभर में निकल गए। माना जा रहा है कि जमात में 8000 लोग शामिल हुए थे। इनमें से दिल्ली में सिर्फ 2000 लोगों को क्वारेंटाइन किया जा सका। इनमें से कई जमाती संक्रमित मिले। यह इसलिए भी जानबूझकर अपराध माना गया क्योंकि पटना और इंदौर में इन जमातियों की तलाश में गई पुलिस और हेल्थ टीम पर उपद्रवियों ने हमला किया। यह मामला जम्मू-कश्मीर से जुड़ा है। यहां 855 लोगों की सूची तैयार की गई है। इनमें से या तो निजामुद्दीन के जलसे में शामिल हुए या उनके संपर्क में रहे। अब इनमें से ज्यादातर छुप कर बैठ गए हैं। उन्हें ढूंढने युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

Asianet News Hindi | Published : Apr 02 2020, 12:54 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने 50 पन्नों की एक सूची तैयार की है। इसमें जम्मू संभाग के 83 और बाकी कश्मीर के हैं।
214
Asianet Image
इन जमातियों के संक्रमित होने की खबरों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन युद्धस्तर पर उन्हें ढूंढ रहा है।
314
Asianet Image
ये लोग जानबूझकर प्रशासन का सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे लोग घरों में छुपकर बैठ गए हैं।
414
Asianet Image
इस बीच कठुआ में डीसी ओमप्रकाश भगत ने सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डालने के आरोप में सातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
514
Asianet Image
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने करीब 1400 लोगों को चिह्नित किया है, जो सीधे या किसी अन्य तरीके से जलसे में शामिल लोगों के संपर्क में आए।
614
Asianet Image
इन जमातियों में से 800 को क्वारंटीन किया जा चुका है। बाकी छुपकर बैठ गए हैं। जम्मू-कश्मीर के करीब 65 लोगों को दिल्ली में ही क्वारंटीन किया गया है।
714
Asianet Image
कुछ लोग चोरी-छुपे अपने घरों को लौट गए। ये लोग कश्मीर के बांदीपोरा, पुलवामा, शोपियां, कुपवाड़ा, बारामुला और श्रीनगर जिलों के रहने वाले हैं।
814
Asianet Image
कश्मीर में सैनिटाइजेश का काम तेजी से किया जा रहा है।
914
Asianet Image
लोगों को घरों में रहने की चेतावनी दी जा रही है।
1014
Asianet Image
जो लोग कोरोना की गंभीरता समझ रहे, वे प्रशासन को सहयोग कर रहे हैं।
1114
Asianet Image
लॉक डाउन के दौरान श्रीनगर की सूनी पड़ीं सड़कें।
1214
Asianet Image
जम्मू-कश्मीर की सीमाएं भी सील कर दी गई हैं। हर शख्स पर नजर रखी जा रही है।
1314
Asianet Image
लॉक डाउन के दौरान लोगों को बाहर निकलने की मनाही है।
1414
Asianet Image
बेवजह घर से निकलने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories