• Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • States
  • Other State News
  • स्ट्रेचर पर लेटकर वोटिंग करने पहुंचे MLA, फोटो में देखें किन-किन CM ने राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

स्ट्रेचर पर लेटकर वोटिंग करने पहुंचे MLA, फोटो में देखें किन-किन CM ने राष्ट्रपति चुनाव में डाला वोट

नई दिल्ली. देश मे अगले राष्ट्रपति के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है। एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू कैंडिडेट हैं तो विपक्ष की तरफ से संयुक्त कांडिडेट के रूप में यशवंत सिंहा मैदान में हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए सभी सांसद और विधायक वोट करते हैं। मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग की। वहीं, बिहार के सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर वोट डालने के लिए विधानसभा पहुंचें। आइए फोटो से देखते हैं कौन-कौन से राज्य के सीएम ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला। 

Pawan Tiwari | Published : Jul 18 2022, 01:20 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोच ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए वोटिंग की। बता दें कि कांग्रेस इस चुनाव में यशवंत सिंहा का समर्थन कर रही है। 

27
Asianet Image

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने भी वोटिंग की। महाराष्ट्र में सत्ता परिवर्तन के बाद सीएम बने एकनाथ शिदें ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र शिवसेना के विधायक एनडीए कैंडिडेट द्रौपद्री मुर्मू के पक्ष में वोटिंग करेंगे। 

37
Asianet Image

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर ने भी वोटिंग की। हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार है और भाजपा ने द्रौपद्री मुर्मू को कैडिडेट घोषित किया है। 

47
Asianet Image

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भी विधानसभा पहुंचकर वोटिंग की। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है दौपद्री मुर्मू बड़े अंतर से यह चुनाव जीतेंगे। 

57
Asianet Image

गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल ने भी विधानसभा पहुंचकर अपना वोट डाला। गुजरात में बीजेपी की सरकार है और सभी विधायकों को एनडीए कैंडिडेट के पक्ष में वोट करने को कहा गया है। 

67
Asianet Image

मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वोटिंग करने के लिए मध्यप्रदेश के विधानसभा भवन पहुंचे। वोट करने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने कहा- आज मध्य प्रदेश में हमारे विधायक राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग कर रहे हैं। एक आदिवासी बेटी, भारत की बेटी राष्ट्रपति बनेंगी। इसे लेकर आम लोगों में भी उत्साह है जोकि भारत के लोकतंत्र की विशेषता है।

77
Asianet Image

बीजेपी से सीतामढ़ी के विधायक मिथिलेश कुमार स्ट्रेचर पर लेटकर विधानसभा में वोट डालने पहुंचे। बता दें कि एक सड़क हादसे में उन्हें गंभीर चोट आईं थी जिसके बाद वो इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। 

Pawan Tiwari
About the Author
Pawan Tiwari
BHU से मॉस कम्युनिकेशन की डिग्री लेने के बाद सात सालों से डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक पत्रकारिता के फील्ड में हूं। 2020 में पत्रिका ग्रुप द्वारा डिजिटल पत्रकारिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित हो चुका हूं। धार्मिक-राजनैतिक किताबें पढ़ने की आदत है। Read More...
द्रौपदी मुर्मू
 
Recommended Stories
Top Stories