ये है दिल्ली: जहां जोर-जोर से दिल धड़कता है और सांसें फूलने लगती हैं
दिल्ली. दिलवालों की दिल्ली जिंदगी के लिए खतरनाक साबित होने लगी है। ये भयानक तस्वीरें इसकी गवाही देती हैं। खुला आसमां देख पाना अब नामुमकिन हो चला है। यह हालात बने हैं प्रदूषण के कारण। दिल्ली की हवा दिनों-दिन जहरीली होती जा रही है। दिल्ली NCR में शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स 500 के पार पहुंच गया। यानी इस सीजन में प्रदूषण रिकॉर्ड स्तर पर है। खतरा इस कदर बढ़ता जा रहा है कि दिल्ली NCR यूं लगने लगा है, मानों वो कोई गैस चैंबर हो। लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी है। हवा में इतना धुआं भर गया है कि देख पाना यानी विजिबिलिटी भी कम हो चली है। पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार इलाके में जहरीले धुएं ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। दिवाली के बाद से ही दिल्ली के हालात खराब हैं।
| Updated : Nov 01 2019, 12:29 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
14
)
दिल्ली NCR में आसमान पर जहरीला धुआं छाया हुआ है। लोग बीमार होने लगे हैं। आंखों में जलन और गला खराब होने की शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में मरीज डॉक्टर के पास पहुंच रहे हैं। देश की राजधानी के 'बिगड़ते स्वास्थ्य' के मद्देनजर लोगों को सुबह और शाम सैर पर न निकलने की हिदायत दी जा रही है। क्योंकि इन दोनों टाइम धुआं ज्यादा हवा में घुल रहा है।
24
दिवाली के बाद से दिल्ली का एयर क्वालिटी एंडेक्स खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। अगर गुरुवार की बात करें, तो इंडेक्स 410 था। वहीं बवाना जैसे इलाके में यह स्तर 470 तक पहुंच गया था। गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर बनकर सामने आया है।
34
दिल्ली में वायु प्रदूषण की एक वजह पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में पराली जलाना माना जाता है। हालांकि इसे रोकने सरकार सख्ती भी दिखा रही है, लेकिन कुछ लोग अपनी फायदे के लिए दूसरों की सेहत का ध्यान नहीं रख रहे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इन राज्यों से अनुरोध किया है कि वे इस दिशा में कोई कड़े कदम उठाएं।
44
दिल्ली में वायु प्रदूषण से बच्चों को बचाने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी स्कूलों के बच्चों में 50 लाख मास्क बांटने का ऐलान किया था। इसकी उन्होंने शुरुआत कर दी है। केजरीवाल के अनुसार, किट में एन95 के दो मास्क होंगे। यह एक उच्च गुणवत्ता वाला मास्क है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत हो गई।