MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • States
  • Other State News
  • देवभूमि की इस बुजर्ग महिला को CM से लेकर हर कोई कर रहा प्रणाम, देश के लिए दान की उम्रभर की जमा पूंजी

देवभूमि की इस बुजर्ग महिला को CM से लेकर हर कोई कर रहा प्रणाम, देश के लिए दान की उम्रभर की जमा पूंजी

देहरादून (उत्तराखंड). देश में कोरोना वायरस का संकट रोज बढ़ता ही जा रहा है। पीएम मोदी की अपील के बाद से हर कोई अपने स्तर पर इस आपदा से निपटने के लिए मदद कर रहा है। ऐसी ही मिसाल पेश की है उत्तराखंड की एक 60 वर्षीय महिला ने, जिन्होंने अपनी जिंदगीभर की कमाई 10 लाख रुपए का चेक पीएम केयर फंड में दान किया है।

Asianet News Hindi | Updated : Apr 09 2020, 07:57 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image
दरअसल, संकट की इस घड़ी में जिस बुजर्ग महिला ने यह मानवता की मिसाल पेश की है, वह उत्तराखंड के चमोली जिले की रहने वाली हैं। जिनका नाम देवकी देवी भंडारी है। उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री राहत कोष में यह धनराशि जमा कराई है। देवकी देवी अब भी एक किराए के मकान में रहती हैं।
26
Asianet Image
बता दें कि देवकी देवी के पति हुकुम सिंह भंडारी रेशम विभाग में नौकरी करते थे। कुछ साल पहले उनका निधन हो गया। उनकी कोई संतान नहीं है। वह कहती हैं कि ऐसे पैसे का क्या मतलब जो इंसान के काम ही ना आए। जानकारी के मुताबिक, देवकी जी अक्सर सामाजिक कार्यो में आर्थकि मदद करती रहती हैं। उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को गोद भी लिया है। जिनका वे पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।
36
Asianet Image
जानकारी के मुताबिक, देवकी जी अक्सर सामाजिक कार्यो में आर्थकि मदद करती रहती हैं। उन्होंने कुछ गरीब बच्चों को गोद भी लिया है। जिनका वे पढ़ाई का खर्चा उठाती हैं।
46
Asianet Image
पिता आजाद हिंद फौज में सिपाही थे: देवकी देवी ने बताया कि मेरा बचपन ही सपना था कि मैं देश की सेवा करूं। मेरे पिता आजाद हिंद फौज में थे। शादी के बाद पति ने भी समाज सेवा में उनका साथ दिया। यही वजह है कि 60 साल की उम्र में भी समाज एवं राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण देखते ही बनता है।
56
Asianet Image
केंद्रीय मंत्री ने की तारीफ: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ने देवकी देवी के काम की ट्वीट करके तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि मातृ शक्ति आदरणीया देवकी भण्डारी जी ने पीएम मोदी के आह्वान पर अपने जीवन की सम्पूर्ण संचित जमा पूँजी- 10 लाख रुपये की धन राशि coronavirus से लड़ने के लिये देश सेवा में समर्पित की है। में उनको प्रणाम करता हूं।
66
Asianet Image
राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके इस सराहनीय कदम की प्रशंसा की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा- देवकी देवी भण्डारी जी यह राशिदान करके अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। श्रीमती देवकी जी की इस इस सद्भावना के लिए उनका हार्दिक आभार। कोरोना से लड़ने के लिए ऐसा हर एक प्रयास इस जंग को मजबूत करेगा।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories