MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • States
  • Other State News
  • सैल्यूट कीजिए भारतीय सेना को, जो दुश्मनों से देश की रक्षा करने ऐसे खतरनाक रास्तों से होकर बॉर्डर पर जाती है

सैल्यूट कीजिए भारतीय सेना को, जो दुश्मनों से देश की रक्षा करने ऐसे खतरनाक रास्तों से होकर बॉर्डर पर जाती है

श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर. लद्दाख की गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई खूनी झड़प के बाद जिस तरह से चीन हेकड़ी दिखा रहा है, उसे देखते हुए भारत युद्धस्तर पर अपनी तैयारियां कर रहा है। दरअसल, चीन को यह बात हजम नहीं हो रही है कि भारत बॉर्डर पर सड़कें बनाए। क्योंकि इससे भारतीय सेना सरलता से बॉर्डर तक पहुंच जाएगी। दरअसल, अभी लद्दाख तक पहुंचना आसान नहीं होता। कश्मीर की द्रास घाटी और लद्दाख को जोड़ने वाला 108 किमी जोजिल दर्रा बेहद खतरनाक है। कुछ जगहों पर तो यह मौत के किसी सरकस से कम नहीं है। यह 443 किमी लंबे श्रीनगर-लेह राजमार्ग का हिस्सा है। यह मार्ग आधे साल बंद रहता है। एक तरफ ऊंची-ऊंची पहाड़ियां, तो दूसरी ओर गहरी खाइयां..इस मार्ग का हिस्सा हैं। यहां चलने वालीं बर्फीली हवाएं अच्छे-खासों का जोश ठंडा कर देती हैं। लेकिन यह भारतीय सेना का ही साहस है, जो वे बॉर्डर तक अपनी रसद पहुंचाने इस मार्ग का इस्तेमाल करती है। यह तस्वीर 22 अगस्त, 2014 की है। जब भारतीय सेना का काफिला रसद लेकर लद्दाख को निकला था। अब इस रास्ते को लद्दाख से 12 महीनों जोड़ने के लिए एशिया की सबसे लंबी टनल की योजना पर तेजी से काम शुरू हो गया है। खासकर चीन की हरकतों को देखते हुए टनल के निर्माण को जल्द पूरा करने की योजना है। इसके लिए नेशनल हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन ने चौथी बार टेंडर मांगे हैं।  करीब 6000 करोड़ की इस परियोजना में देरी न हो, इसलिए डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया गया है। यह टेंडर 24 जुलाई को खुलेगा। इसका ठेका किसी भारतीय कंपनी को ही दिया जाएगा। करीब 14.150 किमी लंबी इस टनल के निर्माण के बाद भारी बर्फबारी के बावजूद लद्दाख पहुंचना आसान होगा। जिस मार्ग को पार करने में अभी 3.30 मिनट लगते हैं, उसे सिर्फ 15 मिनट में पार किया जा सकेगा। आइए देखते हैं जोजिला दर्रा की कुछ तस्वीरें...

Asianet News Hindi | Updated : Jun 29 2020, 07:31 PM
1 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
120
Asianet Image

तस्वीर में देख सकते हैं कि यहां गाड़ियां चलाना कितना जोखिमपूर्ण काम होता है।

220
Asianet Image

संकरी-सी कच्ची सड़क पर धीरे-धीरे ही गाड़ियां आगे निकाली जाती हैं।

320
Asianet Image

यहां गाड़ी वही ड्राइव कर सकता है, जो दिल से मजबूत हो।

420
Asianet Image

इस तरह कश्मीर से लेह पहुंचा जाता है।

520
Asianet Image

इस रास्ते को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि भारतीय सेना को बॉर्डर तक पहुंचने कितने जोखिम उठाने पड़ते हैं।

620
Asianet Image

ऐसे रास्तों से गुजरना बेहद जोखिमपूर्ण होता है।

720
Asianet Image

संकरे रास्ते से गुजरते वाहन।

820
Asianet Image

इस दुर्गम रास्ते पर भी भारतीय सेना सीमा सुरक्षा बल मुस्तैदी से ड्यूटी करते हैं।

920
Asianet Image

अकसर भूस्खलन से रास्ते बंद हो जाते हैं।

1020
Asianet Image

देखिए कैस धुंध के बीच से रास्ता तलाशना पड़ता है।

1120
Asianet Image

बर्फीले रास्तों से गुजरना पड़ता है।

1220
Asianet Image

इस तरह ऊबड़-खाबड़ हो जाते हैं रास्ते।

1320
Asianet Image

देखिए कितना खतरनाक है लेह-लद्दाख रास्ता

1420
Asianet Image

जरा-सी लापरवाही का मतलब है गाड़ी सीधे खाई में जाना।

1520
Asianet Image

इस कठिन परिस्थिति में भी भारतीय सैनिक सीमा की सुरक्षा करते हैं।

1620
Asianet Image

इन मजदूरों की मेहनत से ही यह रास्ता जाने योग्य रहता है।

1720
Asianet Image

आमतौर पर यह रास्ता छह महीने बंद रहता है।

1820
Asianet Image

भारतीय सेना बॉर्डर तक इसी रास्ते से जाती है।

1920
Asianet Image

भूस्खलन से यह दुर्गम रास्ता अकसर बंद हो जाता है।
 

2020
Asianet Image

इस तरह के रास्ते हैं यहां।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories